{"_id":"57af67f34f1c1bee2cee4763","slug":"raw-alcohol-young-man-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"कच्ची शराब पीने से युवक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कच्ची शराब पीने से युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
Updated Sun, 14 Aug 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
शराब
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टड़ियावां। टड़ियावां थाना क्षेत्र के घमोइया गांव ससुराल आए बिलग्राम क्षेत्र के युवक की कच्ची शराब पीने से मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। फिलहाल किसी ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के गांव खड़ेला पुरवा निवासी शिवराम (45) पुत्र सोहब की ससुराल टड़ियावां क्षेत्र के ग्राम रावल के मजरा घमोइया में है। ससुराल में उसका साला रामनिवास रहता है। शुक्रवार देर शाम शिवराम, साले रामनिवास के घर आया था। शनिवार सुबह करीब छह बजे वह घमोइया में ही रिश्तेदार नीरू के घर गया था। शिवराम ने नीरू से शराब पिलाने की बात कही। गांव में एक युवक कच्ची शराब बेचता है। नीरू ने उसके यहां से दो पाउच कच्ची शराब मंगाई। नीरू के घर में दोनों ने शराब पी। नशा न होने पर दोनों पड़ोस के गांव बरिया ताला पहुंचे।
विज्ञापन
दोनों ने वहां पांच पाउच कच्ची शराब खरीद कर पी। नशे मेें धुत होने के बाद दोपहर करीब दो बजे शिवराम ने घर खड़ेलपुरवा जाने की बात कही। नीरू ने शिवराम के मोबाइल से रामनिवास से बात की। इसके बाद नीरू अपने घर लौट आया। देर शाम राम निवास ने अपने बहन केशवती से जानकारी ली। तब पता चला कि शिवराम घर ही नहीं पहुंचा है। इस पर रामनिवास, नीरू कुछ ग्रामीणों के साथ शिवराम की खोजबीन में निकले। बरियाताला गांव के निजी स्कूल के पास शिवराम बेहोश पड़ा मिला। रामनिवास उसे हाथ ठेले पर अपने गांव ले जा रहा था। रास्ते में उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल किसी ने भी तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन