फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   rastriya upadhyaksh ka swagat

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बन वापस लौटे बालेश्वर का किया स्वागत

Mon, 17 Feb 2020 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
rastriya upadhyaksh ka swagat
फोटो-36- बालेश्वर मिश्रा को मुकुट व माला पहनाकर सम्मानित करते नगर पालिकाध्यक्ष सुखसागर मिश्र मधुर - फोटो : HARDOI
हरदोई। नगर पालिका सभागार में सोमवार को स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आंध प्रदेश में हुए आल इंडिया म्युनिसिपल वर्क्स फेडरेशन राउस एवन्यू दिल्ली के अधिवेशन में बालेश्वर मिश्रा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चुने जाने के बाद जनपद आगमन पर उनका स्वागत किया गया।
विज्ञापन

13 व 14 फरवरी को आंध प्रदेश के गुंटूर शहर में आल इंडिया म्युनिसिपल वर्क्स फेडरेशन राउस एवन्यू दिल्ली का राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित किया गया। जिसमें कर्मचारी नेता बालेश्वर मिश्रा को फेडरेशन का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चुना गया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने के बाद जिले में पहुंचे बालेश्वर मिश्रा का पालिका सभागार में स्वागत किया गया। चेयरमैन सुखसागर मिश्र मधुर व ईओ रविशंकर शुक्ला समेत शहर व जनपद के अन्य निकायों के साथियों ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बालेश्वर मिश्रा ने सकारात्मक सहयोग देने के लिए चेयरमैन, ईओ, सभासद व निकाय के साथियों का आभार जताया।
विज्ञापन

इस मौके पर सभासद अरशद गुड्डू, अमरेश वाजपेयी, अभिषेक मिश्रा, पाली के राकेश दीक्षित, पिहानी के अरुण अग्रिहोत्री, संजय कश्यप, संडीला के अब्दुल मुईन, अशोक, बिलग्राम से असलम खां, सांडी से रामप्रकाश, बेनीगंज से विजय तिवारी, कार्यकारिणी सदस्य अशोक, राकेश गुप्ता, चंद्रकांत, शैलेष मिश्रा, नीरज अवस्थी, आदित्य श्रीवास्तव, राजेश, कमल किशोर मिश्र, विमलेश यादव, विद्याभूषण सिंह, नरधीश श्रीवास्तव, संतोष यादव, कुंजबिहारी अवस्थी व दुल्लीचंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed