{"_id":"61e06cf33b0046049c6bdd5c","slug":"rashan-hardoi-news-knp675179419","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालाबाजारी का 243 बोरी सरकारी राशन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालाबाजारी का 243 बोरी सरकारी राशन बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरपालपुर। अरवल थानाक्षेत्र के किर्तियापुर गांव में एक घर से पुलिस, राजस्व और खाद्य विभाग की टीम ने 243 बोरी सरकारी राशन बरामद किया है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र के कोटेदारों ने कालाबाजारी कर मकान मालिक को यह राशन बेचा था। एसडीएम ने बताया कि राशन जब्त कर रिपोर्ट डीएम को भेजी गई है।
किर्तियापुर गांव निवासी एक युवक के घर पर बुधवार रात 11 बजे एसओ राजपाल सिंह ने छापा मारा। घर में उप्र सरकार का लोगो लगा बोरों में राशन मिला। इस दौरान ग्रामीणों के साथ पुलिस की नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने रात में फोर्स बुलाकर मकान सील कर दिया। गुरुवार सुबह एसडीएम सवाजयपुर स्वाती शुक्ला के निर्देश पर प्रशासनिक अधिकारियों की टीम पहुंची। टीम को गिनती में 232 बोरी चावल और 11 बोरी गेहूं मिला है।
मामले में महेंद्र कुमार के भाई को पुलिस ने हिरासत में लिया है। एसडीएम ने कहा कि डीएम के निर्देशानुसार आगे कार्रवाई की जाएगी।