फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   rashan

ीआईबी टीम ने राशन कार्ड लाभार्थियों से लिया फीडबैक

Thu, 18 Nov 2021 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
rashan
हरदोई। शासन की ओर से भेजी गई पीआईबी टीम ने गुरुवार को जिले राशन दुकान का निरीक्षण किया। वन नेशन वन कार्ड योजना के तहत तीन उपभोक्ताओं से बात की। टीम ने हरियावां में गन्ना किसानों से पराली प्रबंधन के बारे में जानकारी ली। साथ ही चीनी मिल का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

केंद्र सरकार के निर्देश पर गुरुवार को संयुक्त आयुक्त खाद्य एवं रसद अखिल सिंह की अगुवाई में दिल्ली से आए एफसीआई के अधिकारियों की पीआईबी टीम (मिनिस्ट्री ऑफ इनफॉरमेशन एंड ब्रॉडकास्टिंग) ने सदर तहसील के ग्राम मन्नापुरवा पहुंच कर विक्रेता महेश की उचित दर राशन की दुकान का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

टीम ने उन उपभोक्ताओं से बात की, जिनके कार्ड गैर प्रांतों से बने हैं और वह राशन जिले से प्राप्त कर रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि जिले के 2546 कार्डधारक गैर प्रांतों में योजना के तहत राशन पा रहे हैं, जबकि बाहर से राशन कार्ड बनवाने के बाद यहां आए ऐसे 1800 लोग योजना के तहत लाभ ले रहे हैं। टीम हरियावां क्षेत्र पहुंची और किसानों से बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रगतिशील किसानों समेत अन्य किसानों से फसल अवशेष प्रबंधन के बारे में जानकारी ली। इससे पूर्व टीम ने हरदोई स्थित एफसीआई गोदाम पर उठान व भंडारण की स्थिति देखी। डीएसओ संजय कुुमार पांडेय व पूर्ति निरीक्षक अमित चौधरी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed