{"_id":"6196929c4ce02b55c42c0c8a","slug":"rashan-hardoi-news-knp664769776","type":"story","status":"publish","title_hn":"ीआईबी टीम ने राशन कार्ड लाभार्थियों से लिया फीडबैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ीआईबी टीम ने राशन कार्ड लाभार्थियों से लिया फीडबैक
विज्ञापन
हरदोई। शासन की ओर से भेजी गई पीआईबी टीम ने गुरुवार को जिले राशन दुकान का निरीक्षण किया। वन नेशन वन कार्ड योजना के तहत तीन उपभोक्ताओं से बात की। टीम ने हरियावां में गन्ना किसानों से पराली प्रबंधन के बारे में जानकारी ली। साथ ही चीनी मिल का भी निरीक्षण किया।
केंद्र सरकार के निर्देश पर गुरुवार को संयुक्त आयुक्त खाद्य एवं रसद अखिल सिंह की अगुवाई में दिल्ली से आए एफसीआई के अधिकारियों की पीआईबी टीम (मिनिस्ट्री ऑफ इनफॉरमेशन एंड ब्रॉडकास्टिंग) ने सदर तहसील के ग्राम मन्नापुरवा पहुंच कर विक्रेता महेश की उचित दर राशन की दुकान का निरीक्षण किया।
टीम ने उन उपभोक्ताओं से बात की, जिनके कार्ड गैर प्रांतों से बने हैं और वह राशन जिले से प्राप्त कर रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि जिले के 2546 कार्डधारक गैर प्रांतों में योजना के तहत राशन पा रहे हैं, जबकि बाहर से राशन कार्ड बनवाने के बाद यहां आए ऐसे 1800 लोग योजना के तहत लाभ ले रहे हैं। टीम हरियावां क्षेत्र पहुंची और किसानों से बात की।
विज्ञापन
प्रगतिशील किसानों समेत अन्य किसानों से फसल अवशेष प्रबंधन के बारे में जानकारी ली। इससे पूर्व टीम ने हरदोई स्थित एफसीआई गोदाम पर उठान व भंडारण की स्थिति देखी। डीएसओ संजय कुुमार पांडेय व पूर्ति निरीक्षक अमित चौधरी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।