फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Rape victim gave birth to son, DNA will be there

दुष्कर्म पीड़िता ने बेटे को दिया जन्म, होगा डीएनए

Thu, 10 Feb 2022 10:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
Rape victim gave birth to son, DNA will be there
हरदोई। सांडी थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली दुष्कर्म पीड़िता ने बृहस्पतिवार को महिला अस्पताल में बेटे को जन्म दिया। डॉक्टरों ने जच्चा-बच्चा स्वस्थ बताए हैं। जेल में बंद आरोपी बच्चे का पिता है, इसके लिए पुलिस बच्चे व आरोपी का डीएनए टेस्ट कराएगी।
विज्ञापन

सांडी थाना क्षेत्र के गांव निवासी (17) वर्षीय किशोरी के परिजनों के मुताबिक, जून 2021 में पड़ोस का रहने वाला युवक विवेक बहला-फुसलाकर भगा ले गया था।
किशोरी के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने किशोरी को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। किशोरी का डॉक्टरी परीक्षण कराने पर दुष्कर्म की पुष्टि हुई थी
विज्ञापन

जिस पर पुलिस ने किशोरी को कोर्ट में पेश करने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया था। आरोपी को जेल भेज दिया था। इस दौरान किशोरी गर्भवती हो गई थी। परिजनों ने लोकलाज के भय से छुपाए रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह प्रसव पीढ़ा होने पर परिजनों ने उसे महिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां किशोरी ने दोपहर में बेटे को जन्म दिया। डॉक्टरों ने जच्चा-बच्चा स्वस्थ बताए हैं।

इस संबंध में सांडी एसओ बालकृष्ण मिश्रा ने बताया कि किशोरी व बच्चा अभी परिजनों के पास ही रहेंगे। बताया कि जेल में बंद आरोपी बच्चे का पिता यह जानने के लिए जल्द ही बच्चे और आरोपी को डीएनए टेस्ट कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed