फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Rain washed sports competitions preparations

बारिश ने धोई खेलकूद प्रतियोगिताओं की तैयारियां

Wed, 20 Jan 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Wed, 20 Jan 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Rain washed sports competitions preparations
मंगलवार सुबह से हो रही बारिश ने परिषदीय स्कूलों की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं की सारी तैयारियां धोकर रख दीं। पूरे दिन रिमझिम बारिश के चलते खेलकूद की मैदानी प्रतियोगिताएं स्थगित कर दी गईं। आडिटोरियम में ही सांस्कृतिक कार्यक्रम हो सके। सुबह भीगते, ठिठुरते बच्चे जैसे तैसे प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने पहुंचे। 
विज्ञापन


प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बृजेश मिश्रा ने कहा कि शिक्षा के साथ खेलकूद के यह मुकाबले हमें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं और इनसे प्रतिभाएं निखरती हैं। उन्होंने मौजूद टीचर्स को शिक्षण कार्य में शिथिलता बर्दाश्त नहीं करने की चेतावनी देते हुए कहा कि विद्यालयों में शैक्षणिक माहौल बनाएं। इसके साथ ही उन्होंने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना भी की। जीडीसी के प्राचार्य डा. सुधीर चौहान ने बच्चों की प्रस्तुतियों की प्रशंसा के साथ कहा कि ग्रामीण स्तर भी प्रतिभाएं मौजूद हैं, बस उन्हें बाहर लाने और दिशा देने की जरूरत है।
विज्ञापन


राजकीय महाविद्यालय परिसर में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू होने से पहले ही बारिश तेज हो जाने से मैदानी प्रतियोगिताएं नहीं कराई जा सकीं। दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताओं के तहत पहले दिन (मंगलवार) को यहां दौड़ के अलावा खो- खो, कबडडी, ऊंची कूद, लंबी कूद व भाला प्रक्षेपण समेत अनेक प्रतियोगिताएं होनी थीं। मैदान में कीचड़ हो जाने के सब स्थगित कर दिया गया। आडिटोरियम में हुए शेष कार्यक्रमों की कड़ी में मंसूरनगर की छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालय मनिकापुर की छात्राओं ने नाटक सम्राट अशोक प्रस्तुत किया।  इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार बोस समेत जीडीसी के डा. गगन कुमार, डा. भैयालाल, वरिष्ठ एबीआरसी सदाकत अली, कालीचरन, राम रघुवीर, रामजी दीक्षित, सूर्या मिश्रा, तारिक व रामजी दीक्षित आदि के अलावा ब्लाक स्तर के समस्त परिषदीय स्कूलों के विद्यार्थी बड़ी संख्य में मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed