फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Railway crossing boom collapses after e-rickshaw collides, disrupting traffic

Hardoi News: ई-रिक्शा की टक्कर से रेलवे क्रॉसिंग का बूम टूटा, यातायात बाधित

Tue, 23 Sep 2025 10:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 10:17 PM IST
विज्ञापन
Railway crossing boom collapses after e-rickshaw collides, disrupting traffic
फोटो-34- टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त संडीला ​स्थित रेलवे क्रासिंग का बूम। स्रोत: यात्री
हरदोई। संडीला रेलवे स्टेशन यार्ड में मंगलवार को ई-रिक्शा की टक्कर से रेलवे क्रॉसिंग का बूम टूट गया।
विज्ञापन

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बूम टूटकर अलग हो गया। इससे सड़क यातायात प्रभावित हो गया। आरपीएफ ने चालक को गिरफ्तार कर लिया है। बूम की मरम्मत करने में तीन घंटे का समय लगा। ऐसे में सड़क पर लगे जाम में राहगीर गर्मी व उमस से परेशान हो गए।
संडीला रेलवे स्टेशन यार्ड में मंगलवार दोपहर करीब 12:13 बजे एक अनियंत्रित ई-रिक्शा ने रेलवे क्रॉसिंग नंबर 247-एसपीएल के बूम में टक्कर मार दी। टक्कर से बूम टूटकर मुख्य मार्ग पर गिर पड़ा। इससे रेलवे क्रॉसिंग होकर जाने वाला सड़क यातायात ठप हो गया। टक्कर के बाद भाग रहे ई-रिक्शा चालक को लोगों ने पकड़ कर आरपीएफ के हवाले कर दिया। सड़क पर यातायात बंद हो जाने से कस्बे की ज्यादातर गलियां भी जाम से जूझती रहीं।
विज्ञापन

जानकारी मिलते ही एसएनटी विभाग की टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त बूम की मरम्मत शुरू की। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद दोपहर 02:55 मिनट पर बूम सही हुआ। इसके बाद मुख्य मार्ग पर यातायात फिर से सामान्य हो सका। इसके बीच तमाम लोग कई किलोमीटर का चक्कर लगाकर निकले। स्टेशन अधीक्षक एमजे सिद्दीक ने बताया कि आरपीएफ ने रोहित नाम के ई रिक्शा चालक को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed