फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Rahul Gandhi gets the credit for the demise of the 150-year-old Congress party within 12 years: Nitin Agarwal

150 साल पुरानी कांग्रेस के 12 साल में खत्म होने का श्रेय राहुल गांधी को : नितिन अग्रवाल

Sun, 19 Jul 2026 11:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi gets the credit for the demise of the 150-year-old Congress party within 12 years: Nitin Agarwal
सांडी। आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि 150 साल पुरानी कांग्रेस के पिछले 12 साल में खत्म होने का श्रेय सिर्फ राहुल गांधी को ही दिया जा सकता है। देश और प्रदेश के सबसे ज्यादा चुनाव हारने का सेहरा बांधने की बात हो तो कांग्रेस के राहुल गांधी के सिर ही बांधा जाएगा। उन्होंने कहा कि विपक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लड़ने की बात करता है। विपक्ष पहले भाजपा के एक कार्यकर्ता का मुकाबला करके दिखाए और फिर मोदी-योगी की बात करे। आबकारी मंत्री रविवार को सांडी में नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष दिनेश गुप्ता के शीतग्रह परिसर में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

आबकारी मंत्री ने कहा कि विपक्ष कानून व्यवस्था पर सवाल उठाता है तो हंसी आती है। जब विपक्ष की सरकारें थीं तो बहन-बेटियां तक सुरक्षित नहीं थीं। कहा कि अतीक और मुख्तार जैसे माफियाओं को राजनीति में लाने का काम सपा ने किया। सपा किसी भी तरह प्रोपेगंडा कर सत्ता में आना चाहती है। भाजपा सरकार में कानून का राज स्थापित हुआ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का अस्तित्व समाप्ति की ओर है और सपा का भविष्य अंधकार मय है। कहा कि जो लोग राम मंदिर के दर्शन के लिए निमंत्रण पर नहीं पहुंचे वह आज सवाल उठा रहे हैं।
विज्ञापन

कहा कि चढ़ावा चोरी के मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि सांडी के लोगों से पारिवारिक रिश्ता है। यहां के लोगों के लिए दरवाजे हमेशा खुले रहे हैं। कार्यक्रम को दिनेश चंद्र गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख अनिल राजपूत, भाजपा नेता विजय शंकर द्विवेदी, अनिल गुप्ता आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed