फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Raging on electricity rates rise

बिजली दरों की बढ़ोतरी पर भड़के

Sat, 20 Jun 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Sat, 20 Jun 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
Raging on electricity rates rise

प्रदेश सरकार द्वारा बिजली दरों में की गई मूल्य

विज्ञापन
वृद्धि को वापस लेने समेत कई जनहित की मांगों को लेकर भाजयुमो के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया तथा राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर कार्रवाई की मांग की।

कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन को संबोधित करते हुए भाजयुमो जिलाध्यक्ष संदीप सिंह ने बताया कि भीषण गर्मी के चलते शहर, कसबों और गांवों में पीने योग्य पानी की किल्लत सर्वविदित है। इस पर बिजली की अंधाधुंध कटौती से जल समस्या का जीना मुहाल है।

कहा कि स्थिति यह है कि पानी को लेकर लोगों को दूर-दूर भटकना पड़ रहा है। पूर्व जिलाध्यक्ष रामबहादुर सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा बिजली दरों में की गई मूल्य बढ़ोतरी को तत्काल वापस लिया जाए। शहरों को 20 घंटे और देहात क्षेत्रों को 16 घंटे की विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

इसी क्रम में नगर पालिका परिषद, नगर पंचायतों द्वारा उन नागरिकों से भी जलकर वसूल हो रहा है जो अपना संसाधन से पेयजल जुटाते हैं, ऐसे नागरिकों से पेयजल की वसूली को बंद किया जाए। इस दौरान पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और ज्ञापन डीएम रमेश मिश्र को सौंपकर कार्रवाई की मांग की।

ज्ञापन में उक्त के अलावा शहरों, कसबों और गांवों में खराब पड़े हैंडपंपों को रिबोर कराने एवं नलकूपों की मरम्मत कराने की मांग की। इस मौके पर अर्जुन सिंह चंदेल, पुष्पक सिंह, अजीत सिंह बब्बन, कार्तिकेय शर्मा, मुन्ना श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed