फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Raging Congress on raising electricity rates

बिजली दरें बढ़ाने पर भड़के कांग्रेसी

Mon, 29 Jun 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Mon, 29 Jun 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
Raging Congress on raising electricity rates

सरकार द्वारा बिजली दरों में की गई बढ़ोतरी को वापस

विज्ञापन
लेने समेत कई मांगों को लेकर शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया और गवर्नर को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपकर कार्रवाई करने की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शशिभूषण शुक्ल ने कहा कि सरकार द्वारा बढ़ाए गए विद्युत मूल्य को वापस लिया जाए। कहा कि सूखा एवं ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को अभी तक मुआवजा नहीं दिया गया है, जो अनुचित है। उन्होंने शीघ्र ही प्रभावित किसानों को आपदा राशि देने की मांग की।

इसके अलावा उन्होंने सूखा एवं ओलावृष्टि से प्रभावित होकर जिन किसानों की जान गई है, उन परिवारों को सरकार द्वारा मुआवजा देने की भी मांग की। कहा कि खरीफ फसल की बुआई के लिए किसानों को सरकार द्वारा नि:शुल्क बीज एवं कीटनाशक दवाइयां देने की घोषणा की गई थी जो हवा हवाई साबित हो रही है।

किसानों को नि:शुल्क  बीज एवं कीटनाशक दवा उपलब्ध कराए जाएं। शहर अध्यक्ष ने कहा कि जनपद की अधिकतर ग्राम पंचायतों में आगामी पंचायत चुनावों के चलते प्रधान और पंचायत सचिव द्वारा धांधली एवं भ्रष्टाचार करते हुए इंदिरा आवास एवं लोहिया आवासों के लिए सरकारी मानकों में पात्र व्यक्तियों को लाभ न देकर अपात्र व्यक्तियों को धन उगाही करके लाभ दिया जा रहा, जो गलत है।

इस दौरान पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के बाद एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट पीसी श्रीवास्तव को सौंप कार्रवाई की मांग की। दिए गए ज्ञापन में उक्त के अलावा अघोषित बिजली कटौती को तत्काल बंद कराने की मांगें भी शामिल हैं। इस मौके पर सरोज सिंह, इसलाम गाजी, उमेश शुक्ला, हरिओम त्रिपाठी, आशीष सिंह, अंकित कुमार, मुस्तफा, रवींद्र मिश्र और विजय कुमार आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed