फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Question stage show talent

प्रश्न मंच में दिखाई प्रतिभा

Sat, 03 Oct 2015 11:57 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, हरदाेई
ब्यूूराे/अमर उजाला, हरदाेई Updated Sat, 03 Oct 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
Question stage show talent

स्कूल के वार्षिकोत्सव पर आयोजित प्रश्न मंच

विज्ञापन
प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने तत्काल सवालों का जवाब देकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका हौसला बढ़ाया।

बाल विहार मांटेसरी स्कूल, राम जूनियर हाई स्कूल और तारा एकेडमी के वार्षिकोत्सव के अवसर पर शनिवार को विद्यालय में प्रश्न मंच प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें राम जूनियर हाई स्कूल, सरस्वती विद्या मंदिर, श्रीचंद्र पब्लिक स्कूल, महर्षि विवेकानंद ज्ञान मंदिर के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता में राम जूनियर हाई स्कूल के हर्षित सिंह प्रथम, सरस्वती विद्या मंदिर के प्रखर सिंह द्वितीय, श्रीचंद्र पब्लिक स्कूल के प्रिंस यादव तृतीय स्थान पर रहे। अर्चना, वैभव, गोपाल, शोभित एवं जाबाज को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा कार्यक्रम में नर्सरी व प्राइमरी वर्ग में कहानी व प्रेरक प्रसंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

जिसमें नन्हें मुन्ने विद्यार्थियों ने प्रेरक प्रसंग सुनाए। जिस सुनकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधक अतुल अग्रवाल, एससी विथ्रा, रिचा अग्रवाल, रामदत्त पांडेय, दिवाकर बाजपेई, रामविलास पाल, प्रेम नरायन यादव, कल्पना मिश्रा, पूनम सक्सेना और रामेंद्र लाल श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed