{"_id":"603934eb8ebc3ee92557205b","slug":"put-villages-of-key-leaders-in-susceptible-category-sdm-hardoi-news-knp6143497160","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रमुख नेताओं के गांवों को अतिसंवेदनशील श्रेणी में रखें : एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रमुख नेताओं के गांवों को अतिसंवेदनशील श्रेणी में रखें : एसडीएम
विज्ञापन
फोटो-10-बैठक को संबोधित करते एसडीएम कपिल देव यादव। संवाद
- फोटो : HARDOI
शाहाबाद। शाहाबाद तहसील सभागार में पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त बैठक हुई। इसमें पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से कराए जाने की रूपरेखा बनाई गई।
बैठक को संबोधित करते एसडीएम कपिल देव यादव ने कहा कि जिन पोलिंग बूथों पर पिछले चुनाव में बूथ कैप्चरिंग या तनाव के मामले सामने आए हैं, उन पर कड़ी निगरानी रखी जाए। इसके अलावा तहसील क्षेत्र के प्रमुख नेताओं के गांवों को अतिसंवेदनशील की श्रेणी में रखा जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि लेखपालों को पारदर्शिता से काम करना चाहिए। पुलिस को निर्देश दिए कि शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पूर्व प्रधान और निवर्तमान प्रधान की प्रतिद्वंद्विता और तनाव की स्थिति पर दोनों पक्ष के लोगों को पाबंद किया जाए। उन्होंने कहा कि एक मतदेय स्थल पर पांच से अधिक बूथ न बनाए जाएं।
सीओ हरपालपुर विजेंद्र द्विवेदी ने कहा कि शस्त्र जमा कराने की स्थिति अच्छी नहीं है। इसमें में तेजी लाएं। बैठक में सीओ शाहाबाद राकेश वशिष्ठ, तहसीलदार रामवीर सिंह, शाहाबाद कोतवाल शिव शंकर सिंह, लोनार कोतवाल एसके सोनकर, पाली के प्रभारी निरीक्षक राजेश राय, मझिला के थानाध्यक्ष रमेश वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
पंचायत चुनाव में पुलिस का करें सहयोग
सवायजपुर। तहसील क्षेत्र के ग्राम पांडेयपुर व उबरियाकलां में शुक्रवार को पाली के प्रभारी निरीक्षक राजेश राय ने ग्रामीणों के साथ बैठकें कीं। इन बैठकों के दौरान प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि पंचायत चुनावों को शांतिपूर्ण ढंग से कराने में पुलिस का सहयोग करें। अवैध शराब बनाने वालों की सूचना पुलिस को गोपनीय रूप से दें।