फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Procession removed

हनुमत धाम से निकाली गई शोभायात्रा

Fri, 30 Jan 2015 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Fri, 30 Jan 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन
Procession removed

मंगलीपुरवा स्थित डाल सिंह मेमोरियल स्कूल के श्रीराम

विज्ञापन
जानकी हनुमत धाम में गुरुवार को देवी देवताओं की मूर्तियाें की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व सजीव झांकियों से सुसज्जित शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान भक्तिमयी भजनों के मध्य श्रद्धालुओं ने रंग गुलाल की होली खेली।

वापस आकर मंदिर मेें मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा को देवपूजन, पुष्पाहिवास, फलाहिवास, हवन आदि अनुष्ठान वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न हुए। शाम को कथा व्यास रामसेवक दास महाराज ने श्रीराम कथा तथा अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता संत राजेंद्र दास ने प्रवचन में श्रोताओें को जीवन आनंदमय बनाने की प्रेरणा दी।

हाथी व बैंडबाजा के बीच शोभायात्रा हनुमत धाम से शुरू हुई। यात्रा मार्गों पर भ्रमण करते हुए रामजानकी मंदिर, हरदोई बाबा मंदिर, शिव मंदिर, विश्वनाथ मंदिर, काली मंदिर, बंजर बाबा होते हुए आशा गांव स्थित शिव मंदिर पहुंची। यहां से वापस हनुमान धाम आई।

उसके बाद आचार्य राकेश मिश्र वैदिक, राजेश मिश्र, सरोज पांडेय, उमाकांत मिश्र, अनंत शास्त्री, श्याम पाल सिंह, पंडित शशिभाल त्रिवेदी ने वैदिक मंत्रों से श्रीराम जानकी दरबार, अष्टभुजी मां दुर्गा, हनुमान जी, नंदीश्वर, भगवान गणेश की मूर्ति की पूजा अर्चना की।

वहीं शोभा यात्रा में मां दुर्गा, पवनपुत्र हनुमान, भगवान शिव व पार्वती, भगवान नृसिंग आदि के स्वरूप में सजे बालक लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बने रहे। जगह-जगह शोभायात्रा का पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया और लोगों ने आरती उतारी।

इस मौके पर अखिलेश सिंह, पूर्णिमा सिंह, नेपाल सिंह, मैनेजर सिंह, संजय सिंह, अनुज सिंह, भूमिका सिंह, मुकेश सिंह, सर्वेश सिंह, रीमा सिंह, छोटे सिंह, कमलेश गुप्ता, संतोष कुमार के अलावा अयोध्या से आए संत राजेंद्र दास महाराज, रामायणी रामसेवक दास महाराज, मितेंद्र कुमार पांडेय समेत अनेक संत महात्मा व विद्वान मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed