फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   " Problems settle organization '

कर्मचारियों की समस्याएं सुलझाएगा संगठन’

Sun, 20 Sep 2015 11:34 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, हरदाेई
ब्यूूराे/अमर उजाला, हरदाेई Updated Sun, 20 Sep 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
" Problems settle organization '

बैंक कर्मचारियों की तमाम समस्याओं को लेकर रविवार को

विज्ञापन
एनसीबीई से संबद्ध बैंक आफ इंडिया स्टाफ यूनियन की बैैैठक एक गेस्ट हाउस में हुई, जिसमें बैंक कर्मचारियों की समस्याओं और यूनियन की प्रगति पर विचार विमर्श किया गया।

यूनियन के वरिष्ठ नेताओं ने कर्मचारियों का मार्गदर्शन किया और उन्हें संगठन के प्रति कार्य करने तथा समस्याओं के विरोध में हर संभव संघर्ष करने की अपील की। नुमाइश मैदान के पास एक गेस्ट हाउस में आयोजित बैंक आफ इंडिया स्टाफ यूनियन के जिला इकाई की बैठक की शुरुआत संरक्षक कामरेड वाईके अरोड़ा ने दीप जलाकर किया।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि बैंक कर्मियों के सामने आज तमाम तरह की समस्याएं आ रही हैं। बैंकों का निजीकरण आज गंभीर समस्या बन गई है, जिसमें कर्मचारियों का अहित है। उन्होंने कहा कि निजीकरण के विरोध में हर संभव विरोधा किया जाएगा और कर्मचारी हित में आवाज उठाई जाएगी।

बताया कि यूनियन ने कर्मचारियों के हितों और मांगों के लिए कई कार्य किए हैं। जिसमें सभी साथियों की प्रतिबद्धता भी जरूरी है। उन्होंने संगठन स्तर से हर संभव कार्य करने का आश्वासन दिया। अध्यक्ष कामरेड विजय जेटली ने कहा कि कर्मियों को अपने यूनियन के प्रति सकारात्मक सोच रखते हुए कार्य करना चाहिए, ताकि संगठन को मजबूती मिल सके।

महामंत्री कामरेड वीके सेंगर ने कहा कि यूनियन की प्रगति से ही संपूर्ण देश में यूनियन का प्रसार हुआ है। जिला मंत्री कामरेड क्षितिज पाठक ने कार्यक्रम की शुरुआत में मूल रूप से बैंक में शामिल हुए नए साथियों का परिचय कराया और कार्यक्रम के बाद आए लोगों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में बैंक आफ इंडिया की जिला स्तरीय शाखाओं की कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। संचालन अनूप सिंह और आशीष मिश्र ने किया। बैठक में उपाध्यक्ष कामरेड अनिल मिश्र आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed