फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   principal suspended due to no cleaning in school

निदेशक को गंदा मिला विद्यालय, प्रधानाध्यापक निलंबित

Fri, 19 Nov 2021 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
principal suspended due to no cleaning in school
हरदोई। मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक के निरीक्षण में परिषदीय विद्यालय गंदा मिलने के मामले में प्रधानाध्यापक के निलंबन की संस्तुति कर दी गई है। निदेशक की संस्तुति पर बीएसए ने निलंबित प्रधानाध्यापक को बीआरसी कछौना से संबद्ध कर दिया है।
विज्ञापन

बीएसए वीपी सिंह ने बताया कि मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक टीएन सिंह ने 22 अक्तूबर को भरावन के प्राथमिक विद्यालय पीपरगांव नेवादा का निरीक्षण किया था। निरीक्षण आख्या में बताया गया कि विद्यालय परिसर बहुत गंदा मिला था। शौचालय, मल्टीपल हैंडवॉश यूनिट का कार्य अपूर्ण मिला। चहारदीवारी व विद्यालय की रंगाई पुताई का कार्य भी अधूरा पाया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा विद्यालय का गेट नहीं है। कायाकल्प से संबंधित कोई कार्य नहीं हुआ। वर्ष 2019-20 व 2020-21 मेें आवंटित कंपोजिट ग्रांट के तहत हुए खर्च के बिल बाउचर उपलब्ध नहीं कराए गए। इसके अलावा मानव संपदा पोर्टल पर प्रधानाध्यापक कमलाकांत तिवारी का कोई अवकाश स्वीकृत नहीं पाया गया। मध्याह्न भोजन योजना में भी बच्चों को दूध का वितरण नहीं हो रहा था। इस हीलाहवाली के कारण प्रधानाध्यापक को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने की संस्तुति की गई। बीएसए वीपी सिंह ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। प्रकरण की जांच खंड शिक्षा अधिकारी हरपालपुर व कछौना को सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed