{"_id":"61646fb18ebc3e57891e5cc2","slug":"pregnant-dies-under-suspicious-circumstances-hardoi-news-knp657716234","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में गर्भवती का शव फांसी पर लटकता मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में गर्भवती का शव फांसी पर लटकता मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। कासिमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सुनानीखेड़ा में गर्भवती की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शव फांसी पर लटकता मिला। पुलिस ने नायब तहसीलदार की मौजूदगी में पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम सुनानीखेड़ा निवासी इकबाल का निकाह तीन वर्ष पहले उन्नाव जनपद के आसीवन थाना क्षेत्र के मुशीराबाद निवासी परमीन (30) के साथ हुआ था। सोमवार की सुबह परमीन का शव संदिग्ध हालात में ससुराल में ही कमरे के अंदर दुपट्टे से फांसी पर लटकता मिला।
घटना की जानकारी से परिजनों में कोहराम मच गया। परमीन आठ माह की गर्भवती थी और उसकी एक पुत्री रुतबा (1) है। प्रभारी निरीक्षक इंद्रजीत सिंह चौहान ने बताया कि घटना की जानकारी पर उपनिरीक्षक को पुलिस बल के साथ भेजा गया था। नायब तहसीलदार की मौजूदगी मेें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल मायके पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।