{"_id":"5ed936078ebc3e902e76bc76","slug":"pravasi-hardoi-news-knp5637620109","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवासी श्रमिकों को गांव में ही उपलब्ध कराया जाए काम: बीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवासी श्रमिकों को गांव में ही उपलब्ध कराया जाए काम: बीडीओ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सवायजपुर। भरखनी ब्लॉक के बीडीओ विद्याशंकर कटियार ने गुरुवार को क्षेत्र के सलोनी गांव का भ्रमण कर मनरेगा योजना के तहत कराए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया।
बीडीओ ने ग्राम पंचायत सलोनी में 3 लाख 41 हजार की लागत से मनरेगा योजना के तहत बनाए जा रहे तालाब का निरीक्षण किया। मौके पर 80 मजदूर कार्य करते मिले, जिनमें 30 प्रवासी मजदूर भी शामिल हैं। श्रमिकों ने बताया कि लॉकडाउन के चलते काम बंद होने पर वह दिल्ली, मुंबई, हरियाणा व राजस्थान आदि प्रांतों से वापस आए हैं।
बीडीओ ने ग्राम प्रधान यूसुफ, सचिव धीरेंद्र पांडे को निर्देशित करते हुए कहा कि गांव में लौटे श्रमिकों की डिमांड पर उन्हें गांव में ही मनरेगा से कार्य/रोजगार मुहैया कराया जाए, जिससे वह रोजगार के अभाव में पलायन न करें। बीडीओ ने निगरानी समिति के सदस्यों के साथ बैठक की। कहा कि बाहर से आने वाले श्रमिकों से सूचना प्रतिदिन मुहैया कराई जाए। जो भी लोग बाहर से आएं, उन्हें नियमत: क्वारंटीन कराया जाए। जिससे कोरोना संक्रमण पर अंकुश लगाया जा सके।