फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Pramod elected president and Abhishek minister

Hardoi News: प्रमोद अध्यक्ष और अभिषेक मंत्री निर्वाचित

Tue, 18 Jun 2024 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
Pramod elected president and Abhishek minister
सवायजपुर। उप्र लेखपाल संघ की तहसील सवायजपुर उप शाखा के लिए मंगलवार को हुए चुनाव में प्रमोद मिश्रा अध्यक्ष और अभिषेक द्विवेदी मंत्री पद पर निर्वाचित हुए।
विज्ञापन

तहसील में नई कार्यकारिणी के लिए हुए चुनाव में अध्यक्ष पद पर प्रमोद मिश्रा को 23 मत प्राप्त हुए और महेश चंद्र ने 18 मत हासिल किए। प्रमोद मिश्रा ने पांच मतों से जीत दर्ज कराई। मंत्री पद पर अभिषेक द्विवेदी को 27 मत मिले, जबकि मंजेश को 14 वोट मिले। अभिषेक द्विवेदी ने 13 वोटों से जीत दर्ज कराई। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राहुल वर्मा ने 24 मत पाकर राहुल शुक्ला को सात मतों से हराया। राहुल वर्मा को 17 मत मिले।
विज्ञापन

विनीत अवस्थी और राहुल सिंह चुनाव अधिकारी और सर्वेश राजवंशी प्रेक्षक की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया पूरी हुई। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अफसर अली, कोषाध्यक्ष पद पर श्यामवीर सिंह और ऑडिटर पद पर वीरेश सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए। चुनाव में 48 लेखपाल में से 41 ने मताधिकार किया। नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। सभी ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए संघर्ष की बात कही। यहां पर श्रीकांत मिश्रा, उमेश कुमार, प्रदीप श्रीवास्तव, रूबीना परवीन, कुशमंगल, सत्येंद्र सौरभ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed