{"_id":"6b09b8b8b88cc2eaff0cbbf2","slug":"power-supply-will-improve-bringing-relief-during-the-summer-hardoi-news-c-213-1-hra1021-160863-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: बिजली आपूर्ति में होगा सुधार, गर्मी में मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: बिजली आपूर्ति में होगा सुधार, गर्मी में मिलेगी राहत
विज्ञापन
हरदोई। बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में चरौली उपकेंद्र को लेकर अहम स्वीकृति मिली है। कारोबार प्लान के तहत उपकेंद्र की क्षमता को दो गुना करने की योजना को हरी झंडी मिल गई है जिससे क्षेत्र के उपभोक्ताओं को आने वाले समय में बेहतर व निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल सकेगी।
शहर में बिजली व्यवस्था का दुरुस्त करने के लिए कारोबार प्लान के तहत प्रस्ताव किए गए थे जिसमें विद्युत उपकेंद्र चरौली की क्षमता वृद्धि करने का प्रस्ताव भी शामिल है। उपकेंद्र से 10 हजार से अधिक उपभोक्ता जुड़े हुए हैं। अभी तक उपकेंद्र की क्षमता पांच एमवीए की है। उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्र में बिजली की मांग बढ़ने पर लो वोल्टेज व आपात कटौती का दंश झेलना पड़ता था। कारोबार प्लान में मंजूरी मिलने के बाद अब तकनीकी और जमीनी स्तर पर कार्ययोजना को आगे बढ़ाया जाएगा। क्षमता दोगुनी होने से लाइन हानि और ओवरलोड की समस्या कम होने की संभावना है।
उपकरणों को सुरक्षित रखने के लिए जरूरी स्थिर वोल्टेज बनाए रखने में मदद मिलेगी। नियमित आपूर्ति मिलने से छोटे उद्योगों, दुकानों और सिंचाई से जुड़ी गतिविधियों को भी सहारा मिल सकेगा।