{"_id":"615f40e68ebc3e6248567fa0","slug":"power-supply-of-400-villages-stalled-for-nine-hours-hardoi-news-knp6569478196","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपकेंद्र पर ग्रामीणों का कब्जा, 4 सौ गांव की आपूर्ति 9 घंटे से ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपकेंद्र पर ग्रामीणों का कब्जा, 4 सौ गांव की आपूर्ति 9 घंटे से ठप
विज्ञापन
बेनीगंज। मल्हेरा गांव में ट्रांसफार्मर फुंकने से नाराज ग्रामीण गुरुवार सुबह गांव के बाहर स्थित उपकेंद्र पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने उपकेंद्र से पूरे क्षेत्र की आपूर्ति ठप करा परिसर में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। शाम सात तक बजे तक उपकेंद्र से जुड़े लगभग 4 सौ गांवों की आपूर्ति बहाल नहीं की सकी। अधीक्षण अभियंता एनके मिश्रा ने बताया कि अधिशाषी अभियंता को आपूर्ति बहाल कराने के निर्देश दिए गए हैं।
मल्हेरा सब स्टेशन में दो फीडर मल्हेरा व ढिकुन्नी हैं। जिससे लगभग क्षेत्र के 400 सौ गांवों को आपूर्ति दी जाती है। इधर मल्हेरा गांव में ट्रांसफार्मर ओवरलोड होने से आए दिन फुंकता रहता है। गुरुवार को ट्रांसफार्मर फुंकने से नाराज बड़ी संख्या में ग्रामीण उपकेंद्र पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने जबरन उपकेंद्र से क्षेत्र की आपूर्ति बंद करा दी और परिसर में प्रदर्शन शुरू करा दिया। ग्रामीणों ने बताया कि काफी कम क्षमता का ट्रांसफार्मर लगा है, जिसके चलते आए फुंक जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि वह कई बार क्षमता बढ़ाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन अधिकारी संज्ञान नहीं ले रहे हैं।
इधर अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बन सकी। शाम तक ग्रामीणों का प्रदर्शन जारी था। वहीं पूरे दिन आपूर्ति न मिलने से लोगों को खासी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इस मौके पर बाबूलाल, सत्येंद्र, सोनी, रवि, नत्था, बाबूलाल, सुंदरलाल, बृजलाल, जोगी, सरवन ने 25 केवी की क्षमता से अधिक क्षमता वाले ट्रांसफार्मर को लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
शाम को मल्हेरा उपकेंद्र से आपूर्ति बाधित होने की जानकारी मिली है। अधिशाषी अभियंता संडीला व अन्य अधिकारियों को पुलिस फोर्स के साथ मौके पर जाकर आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए गए हैं। ग्रामीणों की जो भी समस्याएं हैं, उनका भी उचित निस्तारण कराया जाएगा। एनके मिश्रा, अधीक्षण अभियंता, विद्युत विभाग, हरदोइ