{"_id":"6138d6238ebc3eb6c127c221","slug":"power-supply-falter-due-to-work-boycott-hardoi-news-knp6509244148","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्य बहिष्कार पर रहे उपकेंद्र कर्मी, कई मोहल्लों की आपूर्ति रही प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्य बहिष्कार पर रहे उपकेंद्र कर्मी, कई मोहल्लों की आपूर्ति रही प्रभावित
विज्ञापन
फोटो-26- उपकेंद्र के बाहर प्रदर्शन करते संविदाकर्मी। संवाद
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिहानी। वेतन में कटौती, ठेकेदार व अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप समेत अन्य मुद्दों को लेकर पिहानी उपकेंद्र के संविदा कर्मचारी, ठेकाकर्मी बुधवार को कार्य बहिष्कार पर रहे। इस दौरान कर्मियों ने उपकेंद्र के बाहर एकत्र होकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
उधर, कर्मियों की हड़ताल के चलते सुबह 9.30 बजे लाइन में लोकल फॉल्ट होने से कस्बे के कई मोहल्लों की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। मरम्मत के बाद शाम 6.30 बजे लोगों को बिजली मिल सकी।
वेतन में कटौती किए जाने व ठेकेदार पर परेशान करने का आरोप लगाकर बुधवार को उपकेंद्र के संविदाकर्मियों ने काम बंद कर दिया। दोपहर में अनुज कुमार, मोहम्मद नफीस, हरिनाम, धर्मेंद्र कुमार, मनोज, योगेश व संजय आदि संविदाकर्मियों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
संविदाकर्मियों ने बताया कि वह दिनरात जान जोखिम में डालकर फाल्ट दुरुस्त करते हैं। कहीं भी विद्युत आपूर्ति बाधित होने पर सूचना के तत्काल बाद अपने सारे काम छोड़कर मौके पर पहुंचते हैं। इसके बाद भी उनके वेतन में कटौती की जा रही है।
कर्मचारियों ने ठेकेदार पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। उधर, सुबह 9.30 बजे लोकल फॉल्ट के चलते कस्बे के कई मोहल्लों की आपूर्ति बाधित हो गई। कर्मियों के कार्य बहिष्कार पर जाने के चलते अलग-अलग स्थानों पर हुए फॉल्टों की मरम्मत नहीं की जा सकी। शाम को सरकारी कर्मियों ने फॉल्ट की मरम्मत की। इसके बाद लगभग 6.30 बजे प्रभावित मोहल्लों की आपूर्ति बहाल की जा सकी।
इस दौरान कस्बे के मोहल्ला नागर, कोटकलां, खुरमुली व युसुफजई के लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह के वक्त बिजली आपूर्ति बंद होने से कई घरों में पानी का संकट हो गया। स्कूल व दफ्तर जाने वाले लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा।
जेई दिनेश यादव ने बताया कि लोकल फॉल्ट के चलते कुछ जगहों पर दिक्कतें हुई हैं। कर्मचारियों को भेजकर फाल्ट ठीक कराकर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई है।