फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Power poles collide with each other after being hit by a dumper; power outage ensues.

Hardoi News: डंपर की टक्कर से आपस में टकराए बिजली के खंभे, बत्ती गुल

Fri, 09 Oct 2026 11:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Power poles collide with each other after being hit by a dumper; power outage ensues.
हरदोई। शहर के मन्नापुरवा उपकेंद्र से जुड़े लखनऊ मार्ग पर डंपर की टक्कर से बिजली लाइन का खंभा दूसरी लाइन से टकरा गया। इससे टाउन फीडर का तार टूट गया। इससे दो घंटे आपूर्ति बाधित रही। इसके अलावा सिटी व आशानगर विद्युत उपकेंद्रों से जुड़े क्षेत्रों में भी लोकल फॉल्ट के कारण आपूर्ति प्रभावित हुई।
विज्ञापन

शहर के 33 केवीए विद्युत उपकेंद्र मन्नापुरवा के टाउन प्रथम फीडर की बिजली लाइन के खंभे में नानकगंज के पास शुक्रवार सुबह छह बजे डंपर ने टक्कर मार दी। इससे खंभे के पास से गुजर रही एलटी लाइन के पोल से टकरा गया। इससे तार टूट गया। तार टूटने से टाउन प्रथम की आपूर्ति ठप हो गई जो दो घंटे के बाद शुरू हो सकी। इसके बाद सुबह नौ बजे टाउन फर्स्ट पर लालपालपुर में 400 केवीए ट्रांसफार्मर से बिजली के दो फेस आ गई। इससे फिर से आपूर्ति बंद हो गई जो देर शाम बहाल हो सकी।
विज्ञापन

33 केवीए आशानगर पावर हाउस के कैनाल फीडर की विद्युत आपूर्ति अनुरक्षण कार्य के तलते दोपहर एक से दो घंटे के लिए बंद रही। 33 केवीए सिटी विद्युत उपकेंद्र से जुड़े कौशलपुरी फीडर का सांडी रोड पर तार टूट गया। इससे फीडर की आपूर्ति शुक्रवार रात पौने 12 बजे बंद हो गई जो डेढ़ घंटे बाद शुरू हो सकी। वहीं दिन में पौने 12 बजे सिनेमा रोड फीडर के 400 केवीए के ट्रांसफार्मर में खराबी आने से आपूर्ति बाधित रही। एसडीओ प्रेम राज ने बताया कि कुछ तकनीकी समस्याएं थीं जिनका निदान करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



44 घंटे से दो हजार उपभोक्ताओं की बिजली गुल
सवायजपुर। विद्युत उपकेंद्र सवायजपुर के अलियापुर फीडर की आपूर्ति बुधवार रात से ठप है। शुक्रवार शाम तक करीब 44 घंटे बीतने के बाद भी बिजली बहाल नहीं हो सकी। इससे अलियापुर समेत सात गांवों के करीब 2000 उपभोक्ता परेशान हैं। अवर अभियंता पंकज जायसवाल ने बताया कि बुधवार रात खितौली मोड़ के पास बाइक की टक्कर से बिजली का पोल क्षतिग्रस्त हो गया था। बृहस्पतिवार को हाइड्रा न मिलने के कारण पोल नहीं बदला जा सका। शुक्रवार दोपहर पोल बदलने और टूटे तारों की मरम्मत कर दी गई। जल्द ही आपूर्ति बहाल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed