फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Potholes in three km of road

तीन किमी सड़क में गड्ढे ही गड्ढे

Sat, 05 Feb 2022 10:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Potholes in three km of road
हरियावां। शाहपुर-हरियावां की मुख्य सड़क में तीन साल से गड्ढे ही गड्ढे है। इसके बाद भी इसकी मरम्मत नहीं कराई गई। इससे वाहन चालक ही नहीं पैदल निकलने वाले राहगीरों को भी परेशानियाें का सामना करना पड़ रहा है। जरा सी बारिश होते ही सफर और मुसीबतों भरा हो जाता है।
विज्ञापन

इसी मार्ग से अधिकांश किसानों की गन्ना लोड ट्रॉली निकलती हैं। सड़क पर अधिक गहरे गड्ढे होने के कारण कई बार गन्ने की ट्रॉली पलट भी चुकी हैं। कई जगह पर लोगों ने खुद बड़े गड्ढों को बंद कर चलने लायक बनाया है।
विज्ञापन

हरियावां-शाहपुर मार्ग की दूरी लगभग 3 किलोमीटर है। इस तीन किमी की दूरी तय करने के लिए गन्ने की ट्रॉली को लगभग 40 से 50 मिनट लग जाते हैं। ट्रैक्टर की जरा सी रफ्तार बढ़ाने पर ट्रॉली के पलट जाने की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरिंगावा गांव के बृजकिशोर बताते हैं कि इस सड़क पर बहुत पहले गिट्टी ठेकेदारों लाई गई थी, जिसे बाद में भरकर वापस चले गए। तब से यह मार्ग ऐसे ही पड़ा हुआ है।

रिगावा के बबलू और रणवीर ने बताया कि इससे अच्छी तो कच्ची ही सड़क रहे। शाहपुर के दिनेश ने बताया कि हरियावां कस्बा गांव से महज तीन किलोमीटर दूरी पर है, जहां सामान लेने बाजार जाना रहता है।
खराब सड़क के चलते काफी परेशानी होती है। ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से सड़क बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed