{"_id":"5730e02b4f1c1b1605919ebb","slug":"posters-distributed-throughout-the-cycling-trip","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइकिल यात्रा के दौरान बांटे पोस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइकिल यात्रा के दौरान बांटे पोस्टर
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Tue, 10 May 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
साइकिल यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांडी। साइकिल यात्रा के नवें दिन सोमवार को सपाइयों ने गांव-गांव साइकिल दौड़ाई। सांडी विधानसभा क्षेत्र में राज्य एससीएसटी आयोग सदस्य पीके वर्मा की अगुवाई में दो दर्जन से अधिक गांवों से साइकिल यात्रा गुजरी। इस दौरान सपा सरकार की उपलब्धियों के पोस्टर बांटे गए।
विज्ञापन
यात्रा दतेली, ज्ञानपुरवा, रसूलपुर गोवा, बघराई, मुरौली ग्वाल, लड़ैते पुरवा, सांडी नगर, बेहटी चिरागपुर, लाहोरीपुरवा, अहिरनपुरवा, पिंडारी, जटपुरा, परौंची, तेरिया, हुसियापुर, बिराहिमपुर, मलिहामऊ, सुरसा, कुतुवापुर, फर्दापुर, नरपतिपुरवा में आकर समाप्त हुई। इस मौके पर उनके साथ ब्लाक प्रमुख पति राजीव वर्मा, लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष सुधीर गुप्ता, मुलायम यूथ ब्रिगेड अध्यक्ष अमित सिंह, रहमत अली, यादवेंद्र सिंह यादव, अनमोल गुप्ता, आशीष सिंह राजा, मजरूल शेख ने गांव गांव में सपा सरकार की उपलब्धियों के पोस्टर भी बांटे।
विज्ञापन
इधर हरपालपुर में पूर्व जिलाध्यक्ष सपा पद्मराग सिंह यादव के नेतृत्व में साइकिल यात्रा नारायनपुर से प्रारंभ होकर धर्मपुर, नई बस्ती, अनंगपुर, चांदपुर नगरा, कूड़ी, पिपरिया, कपूरपुर, वीरमपुर, ख्वाजगीपुर, ललुआपुर, बाबरपुर, भगवंतपुर में निकाली गई। इस मौके पर सुरेश कश्यप, राजीव सिंह, श्याम सिंह, चंद्राकर सिंह, इकराम, सुदेशपाल, जगदीश प्रधान, नत्थूलाल कुशवाहा, हरिकरन कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन