{"_id":"ae46f69df2327946eb2982380b472822","slug":"polling-booths-will-depart-today-for-903-parties-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"903 बूथों के लिए आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
903 बूथों के लिए आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई।
Updated Wed, 09 Dec 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानी चुनाव के अंतिम चौथे चरण का मतदान कराने के लिए बुधवार नौ दिसंबर को जिले के पांच ब्लाकों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएगी। इन ब्लाकों में 10 दिसंबर को 448 मतदान केंद्रों पर मतदान कराया जाएगा।
जिले में हुए पंचायत चुनाव के तीन चरणों में 19 में से 14 ब्लाकों में मतदान पूर्ण हो चुका है। चौथे चरण में शेष रहे ब्लाकों में शामिल संडीला, कछौना, कोथावां, भरावन व बेंहदर में मतदान कराया जाना है।
इन ब्लाकों में कुल 303 प्रधान व 3925 ग्राम पंचायत सदस्य के लिए मतदान किया जाना है। इस चरण में कुल छह लाख 67 हजार 185 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेगें। मतदान के लिए 448 मतदान केंद्र व 903 मतदेय स्थलों को तैयार किया गया है। अंतिम चरण का मतदान पूर्ण कराने के लिए इन पांच ब्लाकों के 448 केंद्रों पर 903 पोलिंग पार्टियां तैयार क ी गई हैं जिनको नौ दिसंबर को रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रभारी डीएम विजय गुप्ता ने बताया कि रवानगी को लेकर भी अधिकारियों को लगाया गया है जो कि मौके पर जाकर टीमों को रवाना करेगी। कछौना में ग्राम विकास अभिकरण सहायक अभियंता राजेश कुमार, संडीला में डीपीओ प्रकाश चौरसिया, भरावन में उपायुक्त स्वत रोजगार राजेश कुमार त्रिपाठी , बेंहदर में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ब्रजेश कुमार मिश्राकोथावंा में जिला विकास अधिकारी उग्रसेन यादव की टीम पोलिंग पार्टी रवाना करेंगे। इसके अलावा खंड विकास अधिकारियों को भी पोलिंग पार्टियों की रवानगी तक मौजूद रहने एवं टीमों को सहयोग करने को कहा गया है।
903 पोलिंग पार्टियां होंगी रवाना, 90 रहेंगी रिजर्व में
चौथे व अंतिम चरण में शामिल 903 पोलिंग बूथों पर मतदान संपंन कराए जाने के लिए 3612 मतदान कार्मिकों को ड्यूटियां वितरित कर उन्हे प्रशिक्षित किया जा चुका है। इसके अलावा 361 कार्मिको को रिजर्व में भी रखा गया है। नौ दिसंबर को निर्धारित पोलिंग रवानगी स्थलों से 903 पोलिंग पार्टियों को रवाना कर दिया जाएगा जबकि 90 पोलिंग पार्टियों को जबकि 90 पोलिंग पार्टियों को रिजर्व में रखा गया है।