{"_id":"612fc6058ebc3e171647d0d4","slug":"political-hardoi-news-knp64959276","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को जागरूक करेगा किसान मंच: राष्ट्रीय अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को जागरूक करेगा किसान मंच: राष्ट्रीय अध्यक्ष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। राष्ट्रीय किसान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. शेखर दीक्षित ने कहा कि संगठन जल्द ही जिले की सभी तहसीलों में सम्मेलन कर किसानों को जागरूक करेगा।
वह बुधवार को राधानगर में हुई बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिले के किसान भी देश में चल रहे आंदोलन में प्रमुख भागीदारी निभाएंगे। किसान भी अब जाति धर्म से ऊपर उठकर देश में अपनी सरकार बनाएगा।
बैठक में पं. शेखर दीक्षित ने कहा कि आज किसान शोषित इसलिए है कि वह संगठित नहीं है। सरकारें बदलती रहीं, देश ने विकास किया लेकिन किसानों का आज भी दोहन हो रहा है। किसानों का कोई विकास नहीं हुआ, अगर किसान अपनी भी मजदूरी जोड़े तो किसानी घाटे में है, उसी की फ़सल का मूल्य छोड़कर सब महंगा हो गया।
इस दौरान मो. इस्माइल, सर्वेश पाल, पवन दुबे, अरुण कुमार, सुबोध कुमार, बलराम प्रधान, राजेश यादव, महेंद्र, मुन्नीलाल व वरुण दीक्षित आदि मौजूद रहे।