{"_id":"66c77849e86e071f990e0494","slug":"police-recruitment-exam-from-today-39360-candidates-will-appear-at-11-centers-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-118684-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: पुलिस भर्ती परीक्षा आज से, 11 केंद्रों पर शामिल होंगे 3,9,360 परीक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: पुलिस भर्ती परीक्षा आज से, 11 केंद्रों पर शामिल होंगे 3,9,360 परीक्षार्थी
विज्ञापन
हरदोई। उप्र पुलिस भर्ती बोर्ड की पांच दिवसीय परीक्षा आज (शुक्रवार) से 11 केंद्रों पर होगी। परीक्षा में 39,360 परीक्षार्थी शामिल होंगे। प्रशासन ने भर्ती परीक्षा को पारदर्शी और नकल विहीन कराने के लिए चाक-चौबंद इंतजाम किए हैं। दो मीटर के दायरे में दुकानें बंद रहेंगी। तलाशी और बायोमीट्रिक उपस्थिति के बाद ही अभ्यर्थी परीक्षा कक्ष में प्रवेश पा सकेंगे। परीक्षा में शामिल होने के लिए बुधवार को ही आवेदक यहां से अपने परीक्षा वाले जिलों में जाने और यहां पर परीक्षा देने के लिए आने लगे हैं। रोडवेज और रेलवे स्टेशन पर अभ्यर्थियों की भीड़ रही। दूसरे जनपदों से आने वाले आवेदकों ने रात बिताने के लिए यहां होटल और धर्मशाला का सहारा लिया है।
पुलिस भर्ती के लिए बनाए गए 11 केंद्रों पर सीसी कैमरा और कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। डीएम एमपी सिंह ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है। निषेधाज्ञा प्रभावी कर दी गई है। परीक्षा केंद्र के दो मीटर की परिधि में दुकानें बंद रहेंगी। परीक्षार्थी मोबाइल, स्मार्ट वॉच सहित इलेक्ट्रानिक डिवाइस साथ नहीं ले जा सकेंगे। इसे जमा कराए जाने के लिए केंद्रों पर क्लॉक रूम की व्यवस्था दी गई है। एसपी नीरज कुमार जादौन ने पुलिस अधिकारियों के साथ परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बताया कि पर्याप्त पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। केंद्रों पर पुलिस अधिकारी भी तैनात रहेंगे।
-- -- -
आवेदकों के आवागमन से रही गहमागहमी
पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले आवेदकों के दूसरे जनपदों में परीक्षा देने के लिए जाने और यहां पर दूसरे जनपदों से परीक्षा देने के लिए आए आवेदकों से रोडवेज बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर गहमागहमी रही। शहर में भी आवेदकों के आने से भीड़-भाड़ रही।
विज्ञापन
-- -- -
परीक्षा केंद्र तक निशुल्क यात्रा कर रहे आवेदक
प्रदेश में शुक्रवार से शुरू होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा के आवेदकों को निशुल्क परीक्षा केंद्र तक जाने की सुविधा रोडवेज की ओर से शुरू कर दी गई है। राेडवेज बस में एडमिट कार्ड दिखाकर आवेदक निशुल्क यात्रा का लाभ ले रहे हैं। जिले में गैर जनपद के आवेदकों को परीक्षा देने आना है और जनपद के आवेदकाें को गैर जनपद जाना है। इसके लिए परिवहन निगम की ओर से रोडवेज बस में बृहस्पतिवार से निशुल्क यात्रा की सुविधा शुरू कर दी गई। जिले में गैर जनपद में 7872 आवेदक प्रतिदिन आएंगें। उनकाे वापस भेजा जाना है। इसके लिए परिवहन निगम की ओर से अतिरिक्त बसों का भी इंतजाम किया गया है।
हरदोई परिक्षेत्र में हरदोई में 7872, सीतापुर में 6864, लखीमपुर में 9792 और शाजहांपुर में 10512 आवेदक आने हैं। इन सभी डिपो से वापस आवेदकों को भेजा जाना है। क्षेत्रीय प्रबंधक एमएल केसरवानी ने बताया कि आवेदकों को निशुल्क यात्रा की सुविधा दी जा रही है। सभी डिपो पर सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक को निगरानी रखने के निर्देश दिए गए है। परीक्षा के बाद आवेदकों को वापस लौटने में समस्या न हो। इसको ध्यान रखा जाएगा।