फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Police kept searching for thieves, then theft of seven lakhs

Hardoi News: चोरों को तलाशती रह गई पुलिस, फिर की सात लाख की चोरी

Sun, 17 Sep 2023 11:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Sep 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
Police kept searching for thieves, then theft of seven lakhs
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पाली। थाना क्षेत्र में चार दिन पहले हड़हा मलिकापुर गावं में एक ही रात में छह घरों चोरी हुई थी। जिनका पुलिस अभी तक सुराग भी नहीं लगा सकी। टीम ने चोरों की तलाश करनी शुरू ही की थी। इसी बीच शनिवार की रात चोरों ने क्षेत्र के भोरापुर गावं में एक मकान को निशाना बना डाला। चोर यहां से नकदी व जेवरात सहित नकदी चुरा ली। पीड़ित का कहना है कि लगभग सात लाख रुपये की चोरी हुई है।
पाली थाने के भोरापुर गावं निवासी मिश्रा सिंह का तीन मंजिल मकान बीच गांव में है। वह खेती करते हैं। उन्होंने बताया पत्नी विमला बेटे गोलू व बहु के साथ सबसे नीचे रहते हैं, जबकि भाई राणा प्रताप परिवार के साथ दूसरी मंजिल पर रहता है। तीसरी मंजिल पर दो कमरे बने है। उनमें सामान रखा होने के कारण मिश्रा सिंह ऊपर लेटते थे। उन्होंने बताया कि शनिवार की सुबह भाई राणा प्रताप परिवार के साथ अपनी ससुराल शाहाबाद के मिठनापुर गए थे।
विज्ञापन

ऊपर कमरे में ताला लगाकर वह रात को बीच वाली मंजिल पर बने बरामदे में लेट गया। अन्य सदस्य नीचे लेटे थे। तभी पीछे के रास्ते से चोर छत पर दाखिल हुए और कमरे का ताला तोड़कर उसमें रखे तीन बक्सों में पांच लाख के जेवर व खेत में समर कराने के लिए जोड़कर रखी डेढ़ लाख की नगदी चुरा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह साढ़े पांच बजे पत्नी विमला ऊपर गई तब घटना की जानकारी हुई। घटना की जानकारी होने पर फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल पर पहुंच कर फिंगर प्रिंट लिए हैं। प्रभारी निरीक्षक धीरज शुक्ला ने बताया है कि जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
पांच दिनों पर इस तरह से हुई चोरी
सात सितंबर की रात खनिकलापुर स्थित प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय चोरी हुई थी।
12 सितंबर की रात हड़हा मलिकापुर से एक ही रात में चोर छह घरों से लाखों की चोरी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed