फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   PM Modi will lay foundation for 2027 elections with inauguration of Ganga Expressway

UP: पीएम मोदी गंगा एक्सप्रेसवे के लोकार्पण से रखेंगे 2027 के चुनाव की नींव; कल से बदली रहेगी यातायात व्यवस्था

Mon, 27 Apr 2026 10:58 PM IST
Akash Dubey अनूप श्रीवास्तव/संजय अवस्थी, हरदोई/मल्लावां
अनूप श्रीवास्तव/संजय अवस्थी, हरदोई/मल्लावां Published by: Akash Dubey Updated Mon, 27 Apr 2026 10:58 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करेंगे। यह एक्सप्रेसवे यूपी के औद्योगिक विकास, रोजगार बढ़ाएगा और 2027 चुनाव की नींव रखेगा।

विज्ञापन
PM Modi will lay foundation for 2027 elections with inauguration of Ganga Expressway
गंगा एक्सप्रेसवे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश के सबसे बड़े 594 किलोमीटर लंबे करीब 36,200 करोड़ रुपये की लागत से बने गंगा एक्सप्रेसवे के लोकार्पण की सभी व्यवस्थाएं जुटा ली गई हैं। लोकार्पण समारोह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उप्र के साल-2027 में होने वाले चुनाव की नींव भी रखेंगे। गंगा एक्सप्रेसवे प्रदेश को पूरब से पश्चिम को जोड़ने की लाइफलाइन ही नहीं, औद्योगिक विकास, स्वरोजगार और रोजगार के अवसरों और जिलों के लिए आर्थिक विकास में मील का पत्थर साबित होगा।

विज्ञापन


गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण 2021 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शाहजहांपुर में किया था। ठीक उसके बाद 2022 में प्रदेश में विधानसभा के चुनावों में इसका फायदा भाजपा को मिला था। अब साल 2027 में चुनाव है। ठीक इससे पहले मल्लावां में प्रधानमंत्री गंगा एक्सप्रेसवे के लोकार्पण से प्रदेश में सड़क मार्ग में नया अध्याय जोड़ देंगे।
विज्ञापन


गंगा एक्सप्रेसवे सह इंडस्ट्रियल कॉरिडोर मॉडल के रूप में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकसित किए जाने पर जोर दिया है। मेरठ से प्रयागराज तक गंगा एक्सप्रेसवे के रास्ते में पड़ने वाले सभी 12 जिलों में औद्योगिक कॉरिडोर विकसित कराए जा रहे हैं। औद्योगिक कॉरिडोर के लिए हरदोई सहित सभी जिलों में भूमि का अधिग्रहण भी किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री लोकार्पण के साथ एक्सप्रेसवे को जनता को समर्पित करेंगे, वहीं प्रदेश में 2027 में फिर से कमल खिलाने का भी लोगों से आह्वान कर सकते हैं। वायदों के पूरा होने की जनता को जानकारी देकर भाजपा के साथ का संकल्प भी दिला सकते हैं।

बालू पर उकेरी कलाकृतियां देंगी जिले की विशेष पहचान
गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण यादगार बनाए जाने के लिए बड़ी तैयारी की गई है। मेरठ से प्रयागराज को जोड़ने वाले गंगा एक्सप्रेसवे पर दोनों जिलों को मिलाकर 12 जिले जुड़े हुए हैं। इसमें मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज जनपद शामिल हैं। इन जिलों की विशेषता को प्रदर्शित करने वाले उत्पाद, पहचान आदि से जुड़ीं कलाकृतियों को एक्सप्रेसवे पर बालू से उकेरा जा रहा है। इन कलाकृतियों को ड्राई रंग से आकर्षित बनाया जा रहा है। मल्लावां में लोकार्पण स्थल और मंच के ठीक पीछे इस कार्य में पारंगत 20 लोगों की टीम कलाकृतियों को बनाने में जुट गई है। कलाकृति बनाने के लिए वाराणसी से कलाकार आए हैं। यह कलाकार स्थानीय पुलिस के साथ ही एसपीजी के अधिकारियों की निगरानी में कलाकृतियों को बना रहे हैं। बालू से लेकर रंग और उपयोग में लाई जाने वाली अन्य सामग्री पर एसपीजी के अधिकारी नजर रखे हैं।

गंगा एक्सप्रेसवे पर प्रस्तावित औद्योगिक कॉरिडोर पर एक नजर
हरदोई : हरदोई : 282 किलोमीटर पर 335 एकड़

मेरठ : 10 किलोमीटर पर 529 एकड़
हापुड़ : 54 किलोमीटर पर 304 एकड़

बुलंदशहर : 2,798 एकड़
अमरोहा : 74 किलोमीटर पर 348 एकड़

संभल : 100वें किलोमीटर पर 591 एकड़
बदायूं : 189 किलोमीटर पर 269 एकड़

शाहजहांपुर : 255 किलोमीटर पर 252 एकड़
उन्नाव : 422 किलोमीटर पर 333 एकड़

रायबरेली : 517 किलोमीटर पर, 232 एकड़
प्रतापगढ़ : 555 किलोमीटर पर 263 एकड़

प्रयागराज : 601 किमी पर 251 एकड़

मंगलवार से बदली रहेगी यातायात व्यवस्था
 - कानपुर, कन्नौज से मेहंदीघाट, बिलग्राम एवं मल्लावां हरदोई होते हुए सीतापुर-लखनऊ जाने वाले सभी भारी वाहन कन्नौज बक्सीपुरवा से बिल्हौर होते हुए बांगरमऊ कट (आगरा एक्सप्रेसवे किमी 238) से निकाले जाएंगे।

- फतेहगढ़ से सीतापुर लखनऊ जाने वाले भारी वाहन हुल्लापुर चौराहा से शाहजहांपुर होते हुए जाएंगे।
- शाहजहांपुर से हरदोई होते हुए लखनऊ जाने वाले भारी वाहन (एनएच-24) से सीतापुर होते हुए लखनऊ जाएंगे।
- सीतापुर से हरदोई होते हुए उन्नाव / कन्नौज / कानपुर जाने वाले भारी वाहन लखनऊ होते हुए आगरा एक्सप्रेसवे और एनएच-27 से जाएंगे।
- लखनऊ से हरदोई होते हुए उन्नाव / कन्नौज / कानपुर जाने वाले भारी वाहन आगरा एक्सप्रेसवे और एनएच-27 से जाएंगे।
- लखनऊ से हरदोई होते हुए शाहजहांपुर / बरेली जाने वाले भारी वाहन एनएच - 24 (लखनऊ-दिल्ली हाइवे) से जाएंगे।


इन मार्गों पर पूरी तरह बंद रहेगा भारी वाहनों का आवागमन

- गंगा एक्सप्रेस-वे पर भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा
- बघौली-माधौगंज मार्ग

- कछौना से गौसगंज मार्ग-गौसगंज से मल्लावां मार्ग
- संडीला से मल्लावां मार्ग

- नयागांव से मल्लावां मार्ग
- बिलग्राम से मल्लावां मार्ग- माधौगंज-मल्लावां मार्ग

- सांडी से बिलग्राम मार्ग
- कन्नौज से मेहंदीघाट और मेहंदीघाट से मल्लावां / बिलग्राम मार्ग- हरदोई शहर में बिलग्राम चुंगी से बिलग्राम जाने वाला मार्ग

- उन्नाव की तरफ से मल्लावां-उन्नाव मार्ग
- बांगरमऊ से संडीला और कछौना मार्ग

- अल्हागंज से सवायजपुर मार्ग पर
- कन्नौज से हरदोई मार्ग

- बांगरमऊ-संडीला-मल्लावां मार्ग

- सीतापुर-बेनीगंज-अतरौली-उन्नाव मार्ग

नोट: यह व्यवस्था 28 अप्रैल की शाम छह बजे से 29 अप्रैल की रात 12 बजे तक लागू रहेगी।

हरदोई: जनसभा में लोगों को मिलेगा नाश्ता, भोजन-पानी
प्रधानमंत्री का 29 अप्रैल को कार्यक्रम फाइनल हो गया है। मल्लावां में होने वाले गंगा एक्सप्रेसवे के लोकार्पण समारोह के साक्षी बनने वाले लोगों को नाश्ता, भोजन-पानी मिलेगा। भोजन व्यवस्था की नोडल अधिकारी मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा ने सभी बीडीओ को जनसभा में जाने वाले आमजन को समय से नाश्ता, भोजन-पानी उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी सौंपी है। बताया गया कि एक बस पर 45 लोगों को ले जाने-लाने की व्यवस्था की गई है, जबकि बस प्रभारी, सुरक्षा बंदोबस्त में लगे कर्मियों सहित एक बस पर 50-50 पैकेट वितरण के लिए दिए जाएंगे। सुबह जनसभा स्थल के लिए बस रवानगी के समय एक व्यक्ति को ड्राई स्नैक्स में मठ्ठा, दो केला, एक पैकेट बिस्किट और पानी की बोतल व खाना पैकेट में छह पूड़ी, सब्जी, अचार, एक पीस मीठा और पानी की बोतल दी जाएगी। बस प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि जनसभा स्थल पर कुछ भी ले जाने की मनाही के चलते वह लोगों को इसका सेवन में बस में ही कर लेने की सलाह देंगे। वहीं कार्यक्रम समापन के बाद वापसी के समय पार्किंग स्थल पर खाना एक और पैकेट प्रत्येक व्यक्ति को दिया जाएगा। पार्किंग स्थल पर भी किचन की व्यवस्था कराई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed