{"_id":"59c2b0e94f1c1b35688b599d","slug":"pm-awas-yojna-certificate-given-to-200-people","type":"story","status":"publish","title_hn":" प्रधानमंत्री आवास योजना के 200 लाभार्थियों को दिए गए स्वीकृत पत्र ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री आवास योजना के 200 लाभार्थियों को दिए गए स्वीकृत पत्र
हरदाेई
Updated Wed, 20 Sep 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
स्वीकृत पत्र दिखाते लाभार्थी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत चयनित लाभार्थियों को स्वीकृत पत्र बुधवार को वितरित किए गए। विकास ख्ंाड सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी ओम प्रकाश गुप्ता ने 200 पात्रों को प्रमाण पत्र दिए। कहा कि लाभार्थी किसी को सुविधा शुल्क न दें। अगर कोई इसकी शिकायत करे तो सीधे उन्हें अवगत कराएं।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत चालू वित्तीय वर्ष में चयनित लाभार्थियों के बैंक खातों में पहली किस्त के रूप में 40 हजार रुपये भेजने का कार्य शुरू हो गया है। जिन लाभार्थियों के बैंक खातों में रुपये भेज दिए गए हैं उन्हें अब स्वीकृत पत्र भी वितरित किए जा रहे हैं। बुधवार को ब्लाक मुख्यालय में खंड विकास अधिकारी दीन दयाल की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी ने लाभार्थियों को स्वीकृत पत्र वितरित किए। उपजिलाधिकारी ने कहा कि अगर किसी अपात्र को लाभ दिया गया तो मुकदमा भी दर्ज होगा और रिकवरी भी होगी। बीडीओ ने कहा कि आवासीय योजना के तहत लाभार्थी को तीन किस्तों में एक लाख बीस हजार रुपये मिलेंगे। 90 दिन की मजदूरी दी जा सकेगी। फ्र्री बिजली कनेक्शन मिलेगा। शौचालय निर्माण भी कराया जाएगा। इसके अलावा लाभार्थी को उज्ज्वला योजना के तहत भी लाभान्वित किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रधान, ब्लाक प्रमुख के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन