{"_id":"62ffd2acdff2920fa426b876","slug":"pickup-ruined-byke-rider-died-friend-injured-hardoi-news-knp713574794","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत,साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत,साथी घायल
विज्ञापन
हरदोई। अतरौली थाना क्षेत्र में माल मार्ग पर पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की जान चली गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
कुकुरी निवासी सूरजभान (35) हरियाणा में मजदूरी करता था। कुछ दिन पहले गांव आया था। शुक्रवार दोपहर वह लखनऊ के माल थाने के सैदापुर गांव स्थित ननिहाल जा रहा था। साथ में उसका दोस्त मधुरेश (32) भी था। रास्ते में माल मार्ग पर रामनगर नेवादा के पास सामने से आई पिकअप ने उसे टक्कर मार दी।
दोनों बाइक से उछलकर सड़क पर जा गिरे। हेलमेट टूटने से सिर में चोट आने से सूरजभान की मौके पर मौत हो गई। चालक पिकअप छोड़कर भाग गया। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
पुलिस ने घायल मधुरेश को एंबुलेंस से भरावन सीएचसी भेजा। डॉक्टरों ने हालत नाजुक होने पर उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। एसओ दीपक शुक्ला ने बताया कि परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।