फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Perfume Park half ready in eight years

Hardoi News: आठ साल में इत्र पार्क आधा तैयार

Mon, 05 Feb 2024 02:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Mon, 05 Feb 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
Perfume Park half ready in eight years
कन्नौज। खुशबू के शहर का एक लंबा इंतजार पूरा हो गया। आठ साल पहले जिस परफ्यूम पार्क की नींव रखी गई थी, उसे अब इत्र पार्क के नाम से शुरू कर दिया गया है। इसके शुरू होने में तय समय से चार गुणा ज्यादा वक्त लगा। हालांकि इसे दो हिस्सों में बांटा गया है। मुख्यमंत्री ने एक ही हिस्से का लोकार्पण किया है। दूसरे हिस्से का काम शुरू नहीं हो सका है। कॉमन फैसिलिटी सेंटर बनने की मंजूरी भी बाकी है।
विज्ञापन


कन्नौज के इत्र कारोबार को दुनिया में नई पहचान दिलाने के लिए परफ्यूम पार्क की नींव आठ साल पहले 12 अप्रैल 2016 में रखी गई थी। इसे दो साल में पूरा करके मार्च 2018 तक तैयार करने का लक्ष्य था। निजाम बदले तो पहले इसका काम रुका। फिर सियासी खींचतान में इसका नाम बदलकर परफ्यूम पार्क से इत्र पार्क किया गया। उसके बाद यूपीसीडा की मदद से इसके निर्माण के काम को शुरू किया गया। जो काम वर्ष 2018 में पूरा होना था। वह छह साल बाद भी अब तक पूरा नहीं हुआ है।
विज्ञापन

प्रशासन ने अलग रास्ता निकालकर इसे फेस एक और दो कर दिया। शनिवार को मुख्यमंत्री के हाथों फेस एक का लोकार्पण कराया गया है। फेस दो का काम अभी शुरू नहीं हुआ है। यूपीसीडा के अधिकारियों के मुताबिक दूसरे फेस के लिए टेंडर अभी प्रक्रिया में है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही इसका काम शुरू होगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन




नवनीत सहगल और डीएम की रही खास भूमिका
इत्र पार्क को बनवाने और शुरू करवाने में तत्कालीन अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल और मौजूदा डीएम शुभ्रांत शुक्ला का अहम योगदान रहा। सियासी बयानबाजी के बीच अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल 23 अगस्त 2022 को यहां आए और कलक्ट्रेट सभागार में इत्र कारोबारियों संग बैठक की। उसी में यह तय हुआ कि अब इसके काम में तेजी लाई जाएगी। हालांकि उन्होंने उस दिन तीन महीने के अंदर ही 15 नवंबर को इसे शुरू करने का आश्वासन दिया। उनकी सक्रियता से ही इसका एक फेस शुरू हो सका है।




फ्रांस के ग्रासे को टक्कर देने के लिए हुई थी पहल
कन्नौज में इत्र बनाने का काम पुराना माना जाता है। फूलों से इत्र तैयार करने का तरीका प्राकृतिक है। जबकि परफ्यूमरी उद्योग के लिए दुनिया भर में मशहूर फ्रांस के ग्रासे शहर में परफ्यूम बनाया जाता है। इत्र कारोबार को बढ़ावा देने के लिए तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव तब खुद यहां के तत्कालीन डीएम और इत्र कारोबारी प्रतिनिधिमंडल के साथ वहां गए थे। वहां से आने के बाद ही यहां परफ्यूम पार्क बनाने की कल्पना को अमल लाने का काम शुरू हुआ था। अब यह इत्र पार्क के रूप में आकार ले रहा है।


-----------------

-12 अप्रैल 2016 में परफ्यूम पार्क की आधारशीला रखी गई

-2018 के मार्च तक बनकर पूरा करने का था लक्ष्य

-100 एकड़ क्षेत्रफल था पहले, 257 करोड़ का बजट था मंजूर

-50 एकड़ क्षेत्रफल हो गई बाद में जमीन, 100 करोड़ बजट हुआ मंजूर
-31 एकड़ कुल क्षेत्रफल अधिग्रहित किया गया है।
-28 एकड़ क्षेत्रफल में बनाया गया है पहला फेस, बाउंड्रीवॉल तैयार
-23 एकड़ क्षेत्रफल में इंडस्ट्रियल बनाने की तैयारी है।
-02 सीएफसी बनाने का खाका तैयार है, मंजूरी मिलनी बाकी है।
---------------

अधिकारियों ने रखी अपनी बात


इत्र पार्क की अधिगृहित जमीन पर निर्मित फेस एक की बाउंड्री करवाकर अंदर प्लॉट बनाया जा चुका है। उसका आवंटन हो रहा है। आवंटन प्रक्रिया होने के बाद फेस दो के तहत आगे का काम होगा।

शुभ्रांत शुक्ला, डीएम


इत्र पार्क का जो पहला फेस बना है, उसी का मुख्यमंत्री से लोकार्पण कराया गया है। पहले फेस में पूरी जमीनों की बिक्री होने और वहां इकाइयां स्थापित कराई जाएगी। फेस 02 के काम का टेंडर अभी प्रक्रिया में है।
मंसूर कटियार, आरएम, यूपीसीडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed