फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   people worried due to heat

गर्मी से बिलबिलाएगा शहर सारा

Mon, 25 May 2020 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
people worried due to heat
-सिनेमा रोड पर तपिश से बचने को रिक्शे पर छाता लगाकर जातीं महिलाएं। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। धूप और तेज गर्म हवाएं सुबह से शाम तक मुसीबत बनीं हुईं हैं। गर्मी के चलते सड़कों पर सन्नाटा पसरा है। घरों से निकले लोग अपने शरीर को गर्म हवाओं से बचाते दिखे। मौसम वैज्ञानिकों ने तापमान में अभी और बढ़ोत्तरी होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

दो दिन से गर्म हवाओं से आम जनजीवन अस्त व्यस्त है।
सोमवार की सुबह से गर्मी ने असर दिखाना शुरू कर दिया। सड़कों पर निकले लोग गर्मी से बचने के लिए टिनशेड ढूंढते नजर आए। छाते व गमछे से लोग अपने शरीर को धूप से बचाते दिखे। वहीं गांवों में गर्मी के कारण खेतों में गेहूं की मड़ाई ठहर सी गई है। मौसम वैज्ञानिक रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री व न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रेकार्ड किया गया है। गर्मी अभी और बढ़ेगी।
विज्ञापन

शनिवार व रविवार को बारिश के आसार
बढ़ते तापमान से सभी परेशान है। मौसम वैज्ञानिक रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को गर्मी से कुछ राहत अवश्य मिलेगी। लेकिन उमस बढ़ेगी। शनिवार व रविवार को कम दबाव का क्षेत्र बन सकता है। जिससे हरदोई व आसपास के क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed