{"_id":"6671cf52e7c77b718c00ae1c","slug":"pedestrians-faces-turning-red-due-to-strong-sunlight-and-heat-waves-hardoi-news-c-213-1-hra1002-115913-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: तेज धूप व लू के थपेड़ों से राहगीरों के चेहरे हो रहे लाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: तेज धूप व लू के थपेड़ों से राहगीरों के चेहरे हो रहे लाल
विज्ञापन
हरदोई। भीषण गर्मी में चल रही लू राहगीरों को झुलसा रही है। तेज धूप व लू के कारण राहगीराें के चेहरे लाल हो रहे हैं। तपिश से 10 कदम चलना भी दूभर हो रहा है। दिन के साथ रात के तापमान में भी वृद्धि हो रही है। इससे लोगों की नींद में खलल पड़ रहा है।
जिले में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। तापमान 44 से 45 डिग्री के बीच बना हुआ है। रात का तापमान भी 32 डिग्री तक पहुंच गया है। इससे लोगों का जहां दिन का सुकून छिन रहा है, वहीं रात की नींद भी उड़ रही है। मंगलवार को पूरे दिन 10 किमी की रफ्तार से लू चलती रही। इससे राहगीर झुलसते रहे। सूर्य की तपिश के कारण लोग परेशान रहे।
वेधशाला प्रभारी आरसी वर्मा के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सोमवार से एक डिग्री कम रहा है। वहीं, न्यूनतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सोमवार से एक डिग्री अधिक रहा। वेधशाला प्रभारी के अनुसार अगले दो दिन में मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। आंधी आ सकती है और आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है।