{"_id":"1d1971e0c709d16bdc2aad1fc0d7ae33","slug":"peak-spitting-tobacco-in-dispute-firing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तंबाकू की पीक थूकने के विवाद में फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तंबाकू की पीक थूकने के विवाद में फायरिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Sun, 08 Mar 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांडी थाना क्षेत्र में शनिवार की देर रात हुए तंबाकू
विज्ञापन
की पीक थूकने के विवाद में दो पक्षों के बीच फायरिंग होने के साथ ही जमकर
लाठी-डंडे चले, जिससे पांच से ज्यादा लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक
दूसरे के खिलाफ थाना पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने बताया कि तहरीर के
आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
मिली जानकारी के अनुसार, सांडी थाना क्षेत्र के चचरापुर गांव में शनिवार देर रात तंबाकू की पीक थूकने का विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच फायरिंग होने के साथ ही लाठी-डंडे तक चल गए। बताया जाता है कि देर सायं चचरापुर गांव के सौरभ सिंह तंबाकू खा रहे थे।
इसी दौरान वहां पहुंचे कपिल के ऊपर तंबाकू की पीक थूक दी। तंबाकू की पीक थूकने से गुस्साए कपिल और सौरभ के बीच वाद विवाद होने लगा। इस दौरान गुस्साए कपिल ने देसी तमंचे से सौरभ के ऊपर फायर कर दिया, जिससे गोली सौरभ के पैर में जा धंसी।
गोली की आवाज सुनकर सौरभ के पक्ष के लोग भी इकट्ठा हो गए, जिससे विवाद ने उग्र रूप धारण कर लिया और दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे। इस दौरान वर्तमान ग्राम प्रधान शैलेंद्र सिंह के पिता सूर्यबख्श समेत अर्पित, महेंद्र पाल, सुरेंद्र पाल और उदयवीर बुरी तरह से जख्मी हो गए।
बताया जाता है कि दूसरे पक्ष के लोग घायल नहीं हुए। इस दौरान ग्रामीण सभी घायलों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे और इलाज के लिए भर्ती कराया। यहां पर डॉक्टरों ने सूर्यबख्श की हालत नाजुक देखकर लखनऊ के रेफर कर दिया। उधर, थाना पुलिस को कमल सिंह, सचिन, उदयपाल और कपिल के खिलाफ के खिलाफ सौरभ ने तहरीर दी है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर रही थी।