{"_id":"68d039449881e7c3d80f7fc0","slug":"patients-kept-away-from-public-health-fairs-due-to-the-absence-of-specialist-doctors-hardoi-news-c-213-1-hra1004-137742-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: विशेषज्ञ चिकित्सक न पहुंचने से मरीजों ने जन आरोग्य मेलों से बनाई दूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: विशेषज्ञ चिकित्सक न पहुंचने से मरीजों ने जन आरोग्य मेलों से बनाई दूरी
विज्ञापन
फोटो-21- ढिकुन्नी स्थित आयुष्मान मंदिर में चिकित्सीय परामर्श देती डाॅ. रूचिका। संवाद
हरदोई/भरावन। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेलों का आयोजन प्रत्येक रविवार को हो रहा है। स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सक तो आ रहे हैं लेकिन विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं पहुंच रहे। ऐसे में जन आरोग्य मेलों से मरीजों ने भी दूरी बना रखी है। शहर के आयुष्मान मंदिर पर स्टाफ का अभाव है। वहीं जिले के अन्य केंद्राें पर भी अधिक मरीज नहीं पहुंच रहे हैं। मरीजों के कम पहुंचने से शासन की मंशा भी पूरी नहीं हो पा रही है।
शासन के निर्देश पर आयुष्मान केंद्रों पर जन आरोग्य मेला आयोजित किया जाता है। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में अब हर बार मरीज कम होते जा रहे हैं। दिन भर में 20 मरीज तक भी नहीं पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला सिर्फ दिखावा ही साबित हो रहा है। रविवार को जिले के नगरीय और ग्रामीण क्षेत्र में जन आरोग्य मेला आयोजित हुआ। अधिकांश केंद्रों पर डॉक्टर बैठे मरीजों का इंतजार करते रहे लेकिन शाम तक गिने चुने मरीज ही पहुंचे। इसके पीछे कारण यह भी है कि आयुष्मान केंद्रों पर विशेषज्ञ चिकित्सकों को न भेज कर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है।
दृश्य-1- शहर के धर्मशाला रोड स्थित आयुष्मान मंदिर में दिन में 12 बजे पहुंचने पर फिजिशियन डॉ. अजय प्रताप सिंह ने सुबह से सिर्फ आठ मरीज ही देखे। सर्दी, खांसी और पेट दर्द के मरीजों को दवा दी गई और पेट दर्द के मरीज को जांच कराने की सलाह दी गई। केंद्र पर एलटी भी नहीं है। इस वजह से जांच भी नहीं हो रही है। मौके पर सिर्फ स्टाफ नर्स तैनात मिली।
विज्ञापन
दृश्य-2- भरावन के ढिकुन्नी में आयोजित आरोग्य मेले में दोपहर एक बजे तक सिर्फ 10 मरीज आए। चिकित्सक डॉ. रुचिका राज ने मरीजों को सर्दी, खांसी और जुकाम की दवा दी। स्टाफ नर्स कंचन यादव, एलटी अर्चना वर्मा, फार्मासिस्ट अजय शाहू, चतुर्थ श्रेणी मोहम्मद अल्तमस और रतन वाजपेयी मिले। दोपहर 01:38 बजे क्षेत्र के भटपुर स्थित आरोग्य मेले में चिकित्सक डॉ. रमेश ने 27 मरीज ही देखे और दवा दी। विनय अवस्थी और अखिलेश मिले। स्टाफ नर्स निशा देवी और एएनएम अशोक नदारद रहे।
जन आरोग्य मेलों में चिकित्सकों की उपस्थित जांची जाती है। सभी केंद्रों पर चिकित्सक पहुंच रहे हैं। केंद्र पर जो मरीज आता है उसको इलाज दिया जा रहा है। इन दिनों शिविर भी चल रहे हैं। इस कारण मरीज कम हो सकते हैं। -डॉ. भवनाथ पांडेय, मुख्य चिकित्साधिकारी