फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   pati ne fanshi lagayee

पत्नी के मायके जाने से नाराज पति ने लगाई फांसी

Mon, 08 Jun 2020 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
pati ne fanshi lagayee
मल्लावां। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बंदरहिया में पत्नी के मायके जाने से नाराज युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन

ग्राम बंदरहिया निवासी इंद्रजीत (30) पुत्र स्व. रामरतन गांव में खेती करता था। उसकी तीनों बहनों की शादी हो चुकी है। इंद्रजीत की शादी बीती फरवरी में नेवादा महमूद निवासी कल्लू की पुत्री रागिनी के साथ हुई थी। रागिनी के मायके वाले शनिवार को बंदरहिया आए थे। मृतक के चचेरे भाई श्रीपाल के मुताबिक मायके वाले रागिनी को साथ ले गए। इससे इंद्रजीत काफी नाराज था। रविवार रात इंद्रजीत को खाने के लिए बुलाने गया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इस पर वह छत से उतरकर घर के अंदर गया तो इंद्रजीत का शव फांसी पर लटकता देखकर उसके होश उड़ गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल कमलेश कुमार ने बताया कि इंद्रजीत पत्नी को मायके नहीं भेजना चाहता था। इससे नाराज होकर उसने खुदकुशी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed