Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Passenger waiting areas will be built and open-air gyms will be set up at a cost of three crore.

Hardoi News: तीन करोड़ से बनेंगे यात्री प्रतीक्षालय और स्थापित होंगे ओपन जिम

Thu, 12 Nov 2026 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
Passenger waiting areas will be built and open-air gyms will be set up at a cost of three crore.
हरदोई। जनप्रतिनिधियों ने जनसुविधाओं के कामों को वरीयता दी है। विधायक निधि के तीन करोड़ से अधिक रुपये से एक ओपन जिम, 13 यात्री प्रतीक्षालय और 125 हाइमास्ट लाइटों की स्थापना कराई जाएगी। विधायकों के प्रस्ताव पर उनके विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के तय स्थानों पर काम कराए जाएंगे।
विज्ञापन

विधायकों ने अपने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में काम कराए जाने के लिए प्रस्ताव दिए थे। इन प्रस्तावों पर परीक्षण के बाद सीडीओ की ओर से स्वीकृति दी गई। इससे तहसील बिलग्राम के सरकारी आवासों में रहने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों और परिवार के सदस्यों को ओपन जिम की सुविधा मिल जाएगी। बालामऊ विधायक रामपाल वर्मा के प्रस्ताव पर विधानसभा क्षेत्र के मुख्य मार्गों पर 13 स्थानों पर यात्री प्रतीक्षालय बनवाए जाएंगे।
विज्ञापन

एक यात्री प्रतीक्षालय पर औसतन 10.85 लाख रुपये का खर्च आएगा। कुल 1.41 करोड़ रुपये खर्च होंगे। तहसील बिलग्राम में बिलग्राम-मल्लावां विधायक आशीष सिंह आशू के प्रस्ताव पर 11.56 लाख रुपये से ओपन जिम की स्थापना कराई जाएगी। वहीं बिलग्राम-मल्लावां क्षेत्र में 85 स्थानों पर हाईमास्ट लाइटों की भी स्थापना कराई जाएगी। इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र सांडी में विधायक प्रभाष कुमार के प्रस्ताव पर 27 स्थानों पर हाईमास्ट लाइट और विधानसभा क्षेत्र सवायजपुर में विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू के प्रस्ताव पर 13 स्थानों पर हाईमास्ट लाइटों की स्थापना कराई जाएगी। हाईमास्ट लाइटों की स्थापना पर 1.50 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
जनप्रतिनिधियों के प्रस्ताव प्राप्त हो रहे हैं। प्रस्तावों पर परीक्षण कराते हुए कामों को स्वीकृति दी गई है। जल्द ही काम कराए जाने के लिए कार्यदायी संस्थाओं को रुपये जारी किए जाएंगे। -अशोक कुमार मौर्या, परियोजना निदेशक, डीआरडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed