फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Panic spread tiger

दहशत फैला रहा बाघ

Tue, 01 Dec 2015 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई।
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई। Updated Tue, 01 Dec 2015 01:54 AM IST
विज्ञापन
Panic spread tiger

विज्ञापन
अतरौली के जलालपुर गांव में वन विभाग की पकड़ में फिलहाल बाघ नहीं आ सका लेकिन दहशत फैलाने के लिए लोगा के दिलों में जरूर कैद होकर रह गया। वन विभाग के अधिकारियों ने लोगों से सचेत रहने और भ्रामक अफवाह न फैलाने की अपील की है।
बाघ देखे जाने के चार दिनों के बाद भी वहां वन विभाग की टीम को कुछ भी हासिल नहीं हो सका। यहां तक कि  बैल को बाघ ने ही खाया इस पर भी वन विभाग अपनी पुष्टि नहीं दे पाया। बताया गया कि चार दिन पूर्व लोगों ने सूचना दी थी कि बाघ ने एक बैल को खा लिया।
विज्ञापन


जिसके बाद वहां टीम पहुंची लेकिन उसे बाघ होने के साक्ष्य तो नहीं मिले लेकिन इंकार इसलिए टीम नहीं कर पाई क्योंकि पिछले चार माह से यहां बाघ होने की ग्रामीणों द्वारा सूचनाएं दी जाती रही हैं। सोमवार को भी खाली हाथ रहने के बाद वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की कि खुद की रक्षा करें और दूसरों की भी करें लेकिन अफवाह कतई न फैलाए इससे लोगाें में दहशत बढ़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोई पुष्टि या देखने पर ही लोगों के बीच बाघ होने की सूचना दें। वन दरोगा जीवनलाल ने बताया कि बाघ यहां था  भी इसको लेकर संकेत नहीं मिले। यदि ग्रामीणों की बात सही भी होगी तो भी वह चार  दिनों में काफी दूर निकल चुका होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed