{"_id":"6633e79d3cada2527b04c675","slug":"panchayat-secretariats-locked-computers-not-even-found-hardoi-news-c-213-1-hra1001-114047-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: पंचायत सचिवालयों पर ताला, कंप्यूटर भी नहीं मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: पंचायत सचिवालयों पर ताला, कंप्यूटर भी नहीं मिले
विज्ञापन
हरदोई। गांवों में पंचायत सचिवालय की स्थापना का उद्देश्य जिम्मेदारों की लापरवाही से सार्थक नहीं हो पा रहा है।
विकास खंड अहिरोरी की ग्राम पंचातयों में अधिकतर पंचायत सचिवालय पर ताला मिला और कंप्यूटर भी नहीं मिले। कई पंचायत सचिवालयों से चार-चार माह से कंप्यूटर गायब हैं जबकि, इस अवधि में राज्य वित्त आयोग और केंद्रीय वित्त आयोग की मद का भुगतान भी जारी हो रहा है।
विकास खंड अहिरोरी की ग्राम पंचायत पुन्नियां, एनुआदानमंडी, बल्लीपुर, पिपोना और कराही में पंचायत सचिवालय की स्थापना के बाद भी इनका संचालन नियमित, कभी-कभार भी नहीं हो रहा है। इस बात की पुष्टि अहिरोरी के सहायक विकास अधिकारी की जांच रिपोर्ट में हुई है। सहायक विकास अधिकारी ने अपनी जांच रिपोर्ट में कहा कि पंचायत सचिव मीना सिंह ने कोई ध्यान नहीं दिया।
कहा कि पुन्नियां, एनुआदानमंडी और बल्लीपुर में पंचायत सचिवालय में कंप्यूटर ही नहीं हैं। पिपोना और कराही में पंचायत सचिवालय बंद मिला और पंचायत सहायक भी गैरहाजिर थे। बल्लीपुर के पंचायत सहायक ने चार माह से कंप्यूटर पंचायत सचिवालय में न होने की जानकारी भी दी। इन ग्राम पंचायतों में ई-ग्राम स्वराज पोर्टल से गेटवे पर राज्य वित्त आयोग और केंद्रीय वित्त आयोग के मद से पंचायत सचिवालय के स्थान पर दूसरे स्थान से लगातार भुगतान किए गए हैं।
विज्ञापन
अहिरोरी की ग्राम पंचायत बल्लीपुर, पिपोना, पुन्नियां, एनुआदानमंडी और कराही में पंचायत सचिवालय बंद होने और कंप्यूटर सिस्टम दूसरे स्थान पर ले जाने की जानकारी है। पंचायत सचिव मीना सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। तीन दिन के अंदर साक्ष्य सहित जवाब मांगे गए हैं। चेतावनी दी गई है कि जवाब संतोषजनक न होने पर कार्रवाई की जाएगी। -विनय कुमार सिंह, डीपीआरओ