{"_id":"613cec888ebc3ef2c5094c88","slug":"panchayat-officer-passed-objectionable-remarks-now-action-taken-hardoi-news-knp651606031","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता को गालियां देने वाले ग्राम पंचायत अधिकारी का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता को गालियां देने वाले ग्राम पंचायत अधिकारी का वेतन रोका
विज्ञापन
हरदोई। प्रमाण पत्र बनवाने आए व्यक्ति से गालीगलौज करना ग्राम पंचायत अधिकारी को भारी पड़ गया। इसका कथित वीडियो वायरल होने पर पंचायत अधिकारी से स्पष्टीकरण तलब करने के साथ अग्रिम आदेश तक वेतन भी रोक दिया गया है। डीपीआरओ का कहना है कि संतोषजनक जवाब न मिलने पर पंचायत अधिकारी के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जाएगी
कोथावां विकास खंड में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी लाल बिहारी का कथित वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में जन्म प्रमाण पत्र बनवाने गए लक्ष्मीकांत राजवंशी से ग्राम पंचायत अधिकारी लाल बिहारी ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था। उन्होंने आमजन के लिए बेहद आपत्तिजनक शब्द
कहे थे और गालियां दी थीं। वीडियो वायरल होने के बाद जिला पंचायत राज अधिकारी गिरीश चंद्र ने लालबिहारी को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है। साथ ही अग्रिम आदेशों तक वेतन भी रोक दिया है। वीडियो वायरल होने के बाद भी अधिकारी का निलंबन न होने पर डीपीआरओ का कहना है कि नोटिस दिया जाना निलंबन से पहले की प्रक्रिया में है। कार्रवाई जरूर की जाएगी।