{"_id":"b616d90e93d332a2a6a779adf4045bfc","slug":"panchayat-election-fight-organized-society-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘संगठित हो पंचायत चुनाव लड़ेगा समाज’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘संगठित हो पंचायत चुनाव लड़ेगा समाज’
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Sun, 14 Jun 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव के दृष्टिगत रविवार को साहू-राठौर समाज
विज्ञापन
की बैठक रविवार को राठौर गेस्ट हाउस में हुई। उत्तर प्रदेश साहू राठौर
चेतना समिति के तत्वावधान में हुई बैठक में युवा प्रदेश अध्यक्ष ने समाज के
लोगों को संगठित होकर पंचायत चुनाव में भागीदारी करने की अपील की।
इसके अलावा समाज के बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने पर भी जोर दिया गया। उत्तर प्रदेश साहू राठौर चेतना समिति की मासिक बैठक में युवा प्रदेश अध्यक्ष विनोद राठौर ने कहा कि समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर नहीं किया जा रहा है। कुरीतियों पर चिंतन करते हुए उनसे दूर रहने की बात कही।
साथ ही लोगाें से अपने बच्चों को शिक्षित करने पर जोर दिया। समाज को संगठित होकर आने वाले बेहतर कल की तैयारी करने की अपील भी की। तहसील अध्यक्ष सवायजपुर डा. हरिश्चंद्र ने कहा कि आने वाले पंचायत चुनाव में समाज को अपनी संगठित शक्ति को दिखाना होगा और चुनाव में बढ़ चढ़ कर भागीदारी करनी होगी।
गंगाराम राठौर ने कहा कि संगठित होकर चुनाव लड़ने से जनपद में बीडीसी, प्रधान पद और जिला पंचायत सदस्य के पदों पर समाज के लोग ही काबिज होंगे। बैठक में समाज की तमाम समस्याओं पर भी चर्चा की गई और निस्तारण का हल निकाला गया। बैठक में महामंत्री रामदीन राठौर, पीतम राठौर, राजाराम, रामकुमार व रामनरेश राठौर आदि मौजूद थे।