फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Palledar's body found lying in the bushes

Hardoi News: झाड़ियों में पड़ा मिला पल्लेदार का शव

Thu, 27 Jun 2024 01:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
Palledar's body found lying in the bushes
माधौगंज। सब्जी मंडी में पल्लेदारी करने मंगलवार को निकले युवक का शव बुधवार को नेहरू नगर में झाड़ियों में पड़ा मिला। शव पर चोटों के निशान हैं।
विज्ञापन

माधौगंज कस्बे के अन्नपूर्णा नगर निवासी आशीष (30) मंगलवार की सुबह आठ बजे सब्जी मंडी में पल्लेदारी करने गया था। देर रात तक घर नहीं आया। छोटे भाई अजीत ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। बुधवार की सुबह कस्बे के मोहल्ला नेहरू नगर में तालाब की झाड़ियों में युवक का शव पड़ा मिला। जानकारी पर सीओ बिलग्राम सुनील कुमार शर्मा और प्रभारी निरीक्षक ध्रुव कुमार मौके पर पहुंचे और जांच की। जानकारी पर अजीत भी मौके पर पहुंच गया और उसने शिनाख्त अपने भाई आशीष के रूप में की। माधौगंज के प्रभारी निरीक्षक ध्रुव कुमार ने बताया कि शव के चेहरे और सिर पर चोट के निशान मिले हैं। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed