फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   overbrij ki maang

प्रदेश उपाध्यक्ष ने बताई उपलब्धियां, विधायक ने समस्याएं

Mon, 20 Jul 2020 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
overbrij ki maang
शाहाबाद। विधानसभा क्षेत्र शाहाबाद के भाजपा कार्यकर्ताओं के वर्चुअल सम्मेलन में मुख्य वक्ता प्रदेश उपाध्यक्ष और अवध क्षेत्र के प्रभारी जेपीएस राठौर को क्षेत्रीय विधायक रजनी तिवारी ने शाहाबाद-पिहानी मार्ग व आंझी में ओवरब्रिज की समस्या बताईं। प्रदेश उपाध्यक्ष ने समस्याओं का निस्तारण मुख्यमंत्री के माध्यम से करवाने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं के वर्चुअल सम्मेलन में प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर ने कहा कि पीएम की सतर्कता के चलते भारत में कोरोना का प्रकोप काफी कम है। मनरेगा श्रमिकों को कार्य दिलाने की कवायद तेजी से चल रही है। श्रमिकों की मजदूरी 182 से बढ़ाकर 202 कर दी गई है। नवंबर तक मुफ्त राशन 80 करोड़ लोगों को देने का फैसला हो चुका है।
विज्ञापन

अध्यक्षता कर रहीं क्षेत्रीय विधायक रजनी तिवारी ने शाहाबाद से पिहानी जाने वाली सड़क का नवीनीकरण कराए जाने के साथ लखनऊ-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर आंझी में ओवरब्रिज का निर्माण कराए जाने की मांग भी रखी। वर्चुअल सम्मेलन में मौजूद भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा ने भी उक्त दोनों समस्याओं को जनहित में जल्द से जल्द निस्तारित कराने की मांग की। प्रदेश उपाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं, विधायक और जिलाध्यक्ष को भरोसा दिलाया कि वह इस मामले में मुख्यमंत्री के माध्यम से समस्या को दूर कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed