फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Outsider people leave district Before polling

मतदान से पूर्व बाहरी जिलों के लोग चले जाएं

Fri, 13 Nov 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Fri, 13 Nov 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
Outsider people leave district Before polling

पंचायत चुनाव के मतदान को निष्पक्ष कराने के लिए प्रधानी चुनाव में भी बाहरी तत्वों पर खासी निगाह रखने के निर्देश दिए गए हैं। यही नहीं जिले के जो मतदाता नहीं हैं, उनको मतदान के 48 घंटे पूर्व जिले को छोड़ देने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। अन्यथा की स्थिति में चले अभियान में यदि पकड़े गए तो नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

विज्ञापन


जिला पंचायत सदस्य चुनाव के बाद प्रधानी चुनाव के पूर्व भी आयोग ने ऐसे ही निर्देश जिलों के जिलाधिकारियों को जारी कर दिए हैं।जिसके बाद डीएम रमेश मिश्र ने भी इस ओर समस्त एसडीएम और सीओ को दिशा निर्देश जारी करते हुए अवगत करा दिया कि मतदान के दिन अपने सगे संबंधियों को चुनाव लड़ाने के लिए बाहरी जनपद के  लोग यहां शक्ति प्रदर्शन न करें और न ही चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न होने में दखल दें।
विज्ञापन


इसको लेकर बाहरी जिलों के लोगों को मतदान के दिन जिले में न रहने दिया जाए। 48 घंटे पूर्व वह सभी जो इस जिले के मतदाता न हो उन सभी को सीमा लांघ जाने के निर्देश दे दिए गए हैं। अन्यथा की स्थिति में अपने अपने क्षेत्रों में अभियान चलाया जाए और जो पकड़ में आ जाए उनके खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम रमेश मिश्र ने कहा कि अभी हाल में ही संपन्न हुए जिला पंचायत सदस्य व क्षेत्र पंचायत सदस्यों के निर्वाचन में कई जिलों में बाहरी लोग पाए गए थे, जिसके बाद आयोग ने इस बार भी इस नियम का सख्ती से पालन कराने के निर्देश जारी किए हैं।

सभी एसडीएम को आचार संहिता का पालन कड़ाई से कराए जाने के निर्देश दे दिए गए हैं। उधर, प्रधानी चुनाव में निष्पक्षता बनाए रखने के लिए उद्घाटन एवं शिलान्यास के कार्यक्रमों को भी बंद करने के निर्देश दिए हैं। यदि इन निर्देशों का पालन न किया गया तो उसे आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए समुचित कार्रवाई की जाएगी।

मतदान के दौरान हिंसा की तो जाएंगे जेल
प्रधानी चुनाव में शांति पूर्ण मतदान की अपील करने निकले अपर पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्र के तीन गांवों में चौपाल लगाई और संभावित प्रत्याशियों को चुनाव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदान के दौरान अगर हिंसा हुई तो जेल भेजा जाएगा।

अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी बीसी दुबे ने शुक्रवार को सांडी थाना क्षेत्र में ग्राम चचरापुर, पिंडारी और मदारा में चौपाल लगाई। उन्होंने प्रधान पद के संभावित प्रत्याशियों को हिदायत दी कि मतदान के दिन हिंसा न होने पाए। फर्जी मतदान, बूथ कैप्चरिंग आदि से बचें।

इसके अलावा मतदाताओं को रोकने और उनको धमकाने की शिकायत नहीं आनी चाहिए। मतदान के दिन मतदेय स्थल से दो सौ मीटर की दूरी पर अपना बस्ता लगाएं और वहां पर भी भीड़ जमा न होने दें। उन्होंने गांव वालों से कहा कि मतदान के दिन सभी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें।


मतदान के दिन अगर कोई गड़बड़ी करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और हिंसा करने वालों को जेल भेजा जाएगा। इस मौके पर एसओ सांडी दीनानाथ मिश्र सहित पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed