फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Optical fiber will now speed up slow internet

ऑप्टिकल फाइबर अब धीमे इंटरनेट को देगा रफ्तार

Sat, 26 Feb 2022 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
Optical fiber will now speed up slow internet
हरदोई। जिले में ऑप्टिकल फाइबर केबल के जरिए शहर से लेकर गांव-गांव तक हाई स्पीड डाटा कनेक्टिविटी बनाने में जुटे बीएसएनएल ने अब एयर फाइबर सर्विसेज की तैयारी की है।
विज्ञापन

बीएसएनएल के सूत्रों के मुताबिक, शहर सहित जिले के कुछ स्टेशनों पर ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क की उपकरण स्थापित कर टेस्टिंग की गई है। बीएसएनएल 100 एमबीपीएस स्पीड तक की गति के साथ ऑप्टिकल बेस सेवाएं शुरू करने जा रहा है।
विज्ञापन

बीएसएनएल को इन सेवाओं के जरिए राजस्व बढ़ोतरी में ऑक्सीजन मिलने की उम्मीद की जा रही है। पिछले लंबे समय से घाटे के दंश से प्रतिस्पर्धा में लड़खड़ा चुके बीएसएनएल को तमाम चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक समय में जिले के इकलौते टेलीफोन सर्विस प्रोवाइडर रहे बीएसएनएल के लिए अब ग्राहक आधार को बढ़ा पाना आसान नहीं रह गया है, इसलिए बीएसएनएल का अब नई सेेवाओं के जरिए नए उपभोक्ताओं को जोड़ने एवं पुरानों को रोके रखने के लिए जोर है।
बाजार में मिल रही कड़ी प्रतिस्पर्धा की चुनौतियों के बीच बीएसएनएल नए-नए प्रयोगों एवं सस्ती दरों पर सेवाएं देकर उपभोक्ताओं को अपनी ओर आकर्षित करने का प्रयास करता रहता है।
इसके चलते पिछले कुछ समय से बीएसएनएल के राजस्व में बढ़त दर्ज की गई है। बीएसएनएल के आंकड़ों के मुताबिक, इस समय जिले में वार्षिक रेवेन्यू 10 करोड़ से बढ़कर 12 करोड़ रुपये पहुंच गया है।
राजस्व बढ़ाने के लिए उपभोक्ताओं को आकर्षित करने के लिए नई सेवाओं पर जोर दिया जा रहा है। बीएसएनएल ने अब जिले में सबसे पहले ऑप्टिकल फाइबर सर्विस शुरू करने की पहल की है।
फाइबर टू होम के जरिए हरदोई शहर के अलावा जिले के कुछ स्थानों पर सेवाएं दे रहे बीएसएनएल ने संसाधनों की कमी को पूरा करने के लिए पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप फार्मूले को पूरी तरह से लागू किया है।
संचार सेवाओं को बढ़ाने के लिए इसी फार्मूले पर ऑप्टिकल फाइबर डाटा सर्विसेज शुरू करने की तैयारी पूरी हो गई है।
शहर के आसपास के क्षेत्र में मिलेगी सेवा
बीएसएनएल द्वारा ऑप्टिकल फाइबर सेवा के प्रथम चरण में शहर में लखनऊ रोड एवं सिविल लाइन स्थित टेलीफोन एक्सचेंज में फ्रेंचाइजी के साथ मिलकर नेटवर्क स्थापित किया गया है।
विभाग के अभियंताओं ने शुक्रवार को लखनऊ रोड स्थित टेलीफोन एक्सचेंज में ऑप्टिकल फाइबर उपकरणों के से लेकर लाइन लेंथ एवं बैंडविथ टेस्टिंग की। अभियंताओं का दावा है कि ऑप्टिकल फाइबर सेवा में 100 एमबीपीएस तक डाटा स्पीड मिल सकेगी।
घरों और कार्यालयों में लगेगी छतरी
बीएसएनएल ऑप्टिकल फाइबर लाइन टर्मिनल से एयर टर्मिनल को कनेक्टिविटी देगा। एयर टर्मिनल एंटीने को टावर पर स्थापित किया जाएगा। कार्यालयों एवं घरों के लिए कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं के लिए छतरी लगाई जाएगी।
छतरी को एयर टर्मिनल से कनेक्टिविटी मिलेगी। जिसके जरिये इंटरनेट एवं डाटा सर्विसेज मिलेगी।
गांवों और कस्बों में फाइबर टू होम
जिले के सभी गांवों एवं कस्बों को फाइबर टू होम के जरिए इंटरनेट एवं डाटा के लिए हाई स्पीड उपलब्ध कराने की योजना है। इसके तहत शहर के अलावा सभी प्रमुख कस्बों के लिए आप्टिकल फाइबर सेवाएं शुरू हो चुकी है।
शहर में कुछ क्षेत्रों तक ओवर हेड फाइबर लाइन न हो पाने से फ्रेंचाइजी संग ऑप्टिकल फाइबर सेवाएं शुरू हो रही हैं। इसके जरिए पूरे शहर को हाई स्पीड वायरलेस इंटरनेट एवं डाटा सेवा से कवर कर लिया गया है।
- आशीष सिंह, एसडीई कार्यक्रम एवं नियोजन, बीएसएनएल
टीडीएम बोले, बेहतर एवं सस्ती दरों पर सेवाएं
जिले में ओएफसी नेटवर्क के बाद इसी नेटवर्क से हाई स्पीड डाटा सेवाओं के लिए ऑप्टिकल फाइबर सेवा शुरू हो रही है। सेवाओं के प्रथम चरण में हरदोई शहर के आसपास 10 किमी परिधि के क्षेत्र को कवर किया गया है।
पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के फार्मूले पर शुरू हो रहीं। इन सेवाओं की टेस्टिंग के साथ ट्रायल कनेक्शन शुरू हो गए हैं। इसके साथ ही जल्द ही सभी प्रमुख कस्बों को इन सेवाओं से कवर कर लिया जाएगा।
सेवाओं के लिए किसी प्रकार की जानकारी एवं शिकायत के लिए सीधे उनसे भी संपर्क किया जा सकता है।
- आलोक द्विवेदी, टीडीएम
ये होंगे फायदे
जिन क्षेत्रों में ओएफसी से ओवरहेड तार न होने से हाईस्पीड डाटा सेवाएं नहीं पहुंच पा रहीं थी, वहां अब फाइबर सेवा से सीधी कनेक्टिविटी हो सकेगी।
बैंक, बीमा, सरकारी कार्यालयों सहित बड़े निजी प्रतिष्ठानों के साथ वर्क फ्राम होम के तहत बढ़ी हाई स्पीड डाटा की मांग के सापेक्ष बीएसएनएल कनेक्शन मुहैया करा सकेगा।

फिलहाल इस सेवा की गुणवत्ता के दृष्टिकोण से शहर के पांच किमी परिधि में 100 एमबीपीएस तक स्पीड प्लान बेस्ड मिली है। इस परिधि को बढ़ाकर 10 किमी किया जा रहा है। जल्द ही शहर के आसपास इस परिधि में कनेक्शन उपलब्ध होंगे।
- अरविंद मौर्या, डीई प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed