फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Open front against manager

प्रबंधक के खिलाफ खोलेंगे मोर्चा

Sun, 23 Aug 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई Updated Sun, 23 Aug 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
Open front against manager

रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद का हरदोई परिक्षेत्र

विज्ञापन
की डिपो शाखाओं में हुए चुनाव में निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण शनिवार को रोडवेज परिसर में हुआ। कर्मियों ने शपथ ग्रहण समारोह को चेतावनी दिवस के रूप में मनाते हुए समस्याओं का निस्तारण न होने पर क्षेत्रीय प्रबंधक के विरुद्ध धरना और प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।

हरदोई परिक्षेत्र के अंतर्गत डिपो हरदोई, गोला, शाहजहांपुर, लखीमपुर, सीतापुर व कन्नौज में रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के शाखा पदाधिकारियों का चुनाव हुआ, जिसमें ही निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण रोडवेज परिसर में किया गया। शपथ ग्रहण को चेतावनी दिवस के रूप में मनाते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष हरिओम पांडेय व क्षेत्रीय मंत्री विनोद कुमार ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को माला पहनाकर बधाई दी।

क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि छह माह से संविदा व नियमित चालकों को एक्सीडेंट अवार्ड मिलना तो दूर समस्त डिपो से नाम तक नहीं मांगे गए। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक द्वारा भी समझौते तो किए गए, पर उनका पालन नहीं हुआ। कहा कि क्षेत्रीय कार्यशाला बनने के बाद भी अधिकांश बसें चार किमी प्रति लीटर का एवरेज दे रहीं हैं।

लोहिया ग्रामीण बसों में निर्धारित सीटों से ज्यादा इनकम जोड़कर परिचालकों का उत्पीड़न हो रहा और उनको इंटेंसिव भी नहीं मिल रहा। कहा कि क्षेत्रीय प्रबंधक द्वारा समस्याओं का निस्तारण नहीं किया गया। बताया कि समस्याओं के निस्तारण को अब क्षेत्रीय प्रबंधक के विरुद्ध सभी डिपो के शाखा पदाधिकारियों द्वारा धरना प्रदर्शन किया जाएगा और इसके बाद भी मांगे न मानने पर आंदोलन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed