फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   only process or plan will be activated

प्रक्रिया ही चलेगी या योजनाएं धरातल पर आएंगी

Sat, 23 Sep 2017 11:34 PM IST
हरदाेई
हरदाेई Updated Sat, 23 Sep 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
only process or plan will be activated
बैठक में बोलते सांसद अंशुल वर्मा - फोटो : अमर उजाला

 जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक शनिवार को विकास भवन स्थित स्वर्ण जयंती सभागार में हुई। इसमें सदर और मिश्रिख सांसद ने कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। कहा कि प्रगति ही चलती रहेगी या योजनाएं धरातल पर भी उतरेंगी। 

विज्ञापन

 बैठक में प्रभारी सीडीओ आर आर मिश्र ने गत बैठक की कार्रवाई पढ़ी। दिशा के अध्यक्ष सदर सांसद अंशुल वर्मा ने सवाल किया कि जिले में मनरेगा के काम कब से नहीं हो रहे। उपायुक्त मनरेगा आरपी भगत ने काम जारी होने की बात कही तो सदर सांसद नाराज हो गए। कहा कि अफसर बैठक में पूरी तैयारी से नहीं आते। मातहत जो आंकड़े देते हैं, वही पढ़ देते हैं। पूरे जिले में मनरेगा का कार्य ठप है। जिम्मेदारी तो तय ही होनी चाहिए। 
विज्ञापन

मिश्रिख सांसद अंजू बाला ने कई मुद्दों को उठाया। प्रगति के बारे में पूछने पर अधिकारियों ने बताया कि प्रक्रिया चल रही है। इस पर उन्होंने कहा, योजनाएं धरातल पर कब उतरेगीं। शहर से अतिक्रमण हटवाने, डग्गामार वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाने पर भी चर्चा हुई। सांसद अंशुल वर्मा ने प्रस्ताव रखा कि प्रमुख स्थानों (तहसीलों, नगर निकायों) पर सीसीटीवी कैमरे लगाकर निगरानी की जाए। बैठक में डीएम शुभ्रा सक्सेना, बिलग्राम मल्लावां के विधायक आशीष कुमार सिंह आशू, सवायजपुर विधायक रानू सिंह के प्रतिनिध रजनीश त्रिपाठी, संडीला के ब्लाक प्रमुख कुंवर वीरेंद्र सिंह, सुरजीत वर्मा आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed