फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   One nomination rejected, the entire committee elected unopposed

एक नामांकन खारिज, पूरी कमेटी निर्विरोध निर्वाचित

Sat, 23 Jan 2021 11:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
One nomination rejected, the entire committee elected unopposed
शाहाबाद। नामांकन पत्रों की जांच के दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए आए दो में से एक नामांकन पत्र को खामी मिलने पर खारिज कर दिया गया। दोपहर बाद नाम वापसी प्रक्रिया पूरी की गई। नाम वापसी के बाद चुनाव अधिकारी अनिल श्रीवास्तव ने सभी पदों पर एकल नामांकन होने के कारण पूरी कमेटी के निर्विरोध निर्वाचित होने की घोषणा की।
विज्ञापन

एल्डर्स कमेटी के सदस्य व चुनाव अधिकारी अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि गुरुवार और शुक्रवार को पूर्ण की गई नामांकन प्रक्रिया के दौरान 22 पदों पर कुल 23 नामांकन पत्र प्राप्त हुए थे। सिर्फ उपाध्यक्ष के एक पद पर दो नामांकन आए थे।
विज्ञापन

शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच के दौरान उपाध्यक्ष पद के दावेदार हरिनाम सिंह यादव के नामांकन पत्र में खामी मिलने पर उसे खारिज कर दिया गया है। बताया कि इसके बाद सभी पदों पर एकल नामांकन शेष बचे थे। दोपहर के बाद नाम वापसी का वक्त निर्धारित था। इस दौरान किसी ने भी नाम वापस नहीं लिया, जिसके चलते पूरी कमेटी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि अध्यक्ष पद पर सबाहत उल्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर हरिपाल, महामंत्री पद पर अमित गुप्ता, उपाध्यक्ष पद पर सुरेंद्र कुमार, राजेश पाल वर्मा व जितेंद्र कुशवाहा, संयुक्त मंत्री पद पर सत्येंद्र यादव, राममोहन वाजपेयी, आरती मिश्रा, कोषाध्यक्ष पद पर खुर्शीद अली खां, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पर साबिर अली, राजपाल सिंह, सलीम खान, अतुल गुप्ता, राजेश राजपूत, अशोक प्रताप सिंह व कनिष्ठ सदस्य पद पर सिंधुल मिश्रा, हसनैन वारसी, इमरान खान, अनीस खां, सौरभ दुबे व सोमा सैनी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।

साथी वकीलों ने निर्विरोध निर्वाचित हुए पदाधिकारियों को बधाई दी और उनका स्वागत किया। इस मौके पर एल्डर्स कमेटी के हरिओम कटियार, विजय प्रताप अवस्थी, रणवीर सिंह यादव व अमित मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed